भारतीय नारी पर निबंध हिंदी में | नारी शक्ति पर निबंध | essay on Indian woman in hindi

समय समय पर हमें छोटी कक्षाओं में या बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में निबंध लिखने को दिए जाते हैं। निबंध हमारे जीवन के विचारों एवं क्रियाकलापों से जुड़े होते है। आज hindiamrit.com  आपको निबंध की श्रृंखला में  भारतीय नारी पर निबंध हिंदी में | नारी शक्ति पर निबंध | essay on Indian woman in hindi पर निबंध प्रस्तुत करता है।

Contents

भारतीय नारी पर निबंध हिंदी में | नारी शक्ति पर निबंध | essay on Indian woman in hindi

इस निबंध के अन्य शीर्षक / नाम

(1) नारी शक्ति और भारतीय समाज पर निबंध
(2) आधुनिक नारी पर निबंध
(3) नारी शिक्षा की समस्याएँ पर निबंध
(4) समाज के उत्थान में नारी का योगदान पर निबंध
(5) भारतीय समाज में स्त्रियों की स्थिति पर निबंध
(6) आधुनिक समाज में नारी का स्थान पर निबंध
(7) स्त्री शिक्षा की उपयोगिता पर निबंध
(8) नारी सशक्तिकरण पर निबंध

Tags –

भारतीय नारी की समस्या पर निबंध,भारतीय नारी के महत्व पर निबंध,bhartiya nari par nibandh in hindi,भारतीय नारी का बदलता स्वरूप पर निबंध,भारतीय नारी के बढ़ते कदम पर निबंध,भारतीय समाज में नारी का स्थान पर निबंध बताइए,भारतीयसमाज में नारी की भूमिका पर निबंध,भारतीय समाज में नारी पर निबंध,भारतीय समाज में नारी का स्थान पर निबंध,भारतीय समाज में नारी की स्थिति पर निबंध,भारतीय नारी विषय पर निबंध,भारतीय नारी शिक्षा पर निबंध,भारतीय समाज में नारी का महत्व पर निबंध,नारी शक्ति पर निबंध इन हिंदी,नारी शक्ति पर निबंध लिखें,essay on Indian woman in hindi,


नारी शक्ति पर निबंध बताइए,नारी शक्ति पर निबंध दिखाइए,नारी शक्ति par nibandh,नारी शक्ति पर कविता इन हिंदी,नारी शक्ति पर निबंध हिंदी में,नारी शक्ति पर निबंध in hindi,नारी शक्ति पर लेख,नारी शक्ति निबंध इन हिंदी,नारी शक्ति कारण पर निबंध,नारी सशक्तिकरण पर निबंध,नारी शक्ति का महत्व पर निबंध,nari shakti par nibandh in hindi,नारी शक्ति दिवस पर निबंध,नारी शक्ति पर कविता बताइए,नारी शक्ति पर कविता हिंदी में,नारी शक्ति निबंध हिंदी में,essay on indian lady in hindi,essay on modern indian woman in hindi,essay on Indian woman in hindi,


भारतीय नारी पर निबंध हिंदी में | नारी शक्ति पर निबंध | essay on Indian woman in hindi

पहले जान लेते है भारतीय नारी पर निबंध हिंदी में | नारी शक्ति पर निबंध | essay on Indian woman in hindi पर निबंध की रूपरेखा ।

निबंध की रूपरेखा

(1) प्रस्तावना

(2) भारतीय नारी का अतीत

(3) मध्य काल में भारतीय नारी

(4) नारी की वर्तमान स्थिति

(5) नारी का भविष्य

(6) उपसंहार

Nari shakti pr nibandh,नारी शक्ति पर निबंध बताइए,नारी शक्ति पर निबंध दिखाइए,नारी शक्ति par nibandh,नारी शक्ति पर कविता इन हिंदी,नारी शक्ति पर निबंध हिंदी में,नारी शक्ति पर निबंध in hindi,नारी शक्ति पर लेख,नारी शक्ति निबंध इन हिंदी,नारी शक्ति कारण पर निबंध,नारी सशक्तिकरण पर निबंध,नारी शक्ति का महत्व पर निबंध,nari shakti par nibandh in hindi,नारी शक्ति दिवस पर निबंध,नारी शक्ति पर कविता बताइए,नारी शक्ति पर कविता हिंदी में,नारी शक्ति निबंध हिंदी में,essay on indian lady in hindi,essay on modern indian woman in hindi,essay on Indian woman in hindi,

ये भी पढ़ें-  कुटीर एवं लघु उद्योग पर निबंध हिंदी में । लघु एवं कुटीर उद्योग की आवश्यकता पर निबंध

भारतीय नारी पर निबंध हिंदी में,नारी शक्ति पर निबंध,essay on Indian woman in hindi,






भारतीय नारी पर निबंध हिंदी में | नारी शक्ति पर निबंध | essay on Indian woman in hindi

प्रस्तावना

यदि मानव समाज को एक गाड़ी मान लिया जाये तो स्त्री-पुरुष उसके दो पहिये हैं। दोनों स्वस्थ और मजबूत होने आवश्यक हैं। दोनों में से यदि एक भी कमजोर हुआ तो गाड़ी-गाड़ी न रहकर ईंधन हो जायेगी।

‘चलती का नाम गाड़ी है। समाज का कर्तव्य है कि वह नारी और नर, समाज के इन दोनों पक्षों को सबल और उन्नत बनाने का प्रयत्न करे ।

युग-युग से नर की दासी बन, जिसने सही यातना भारी।
शूर सपूतों की हो जननी, महापीड़िता भारत नारी॥
रही सदा अनुरूप नरों के, किन्तु उपेक्षित दास अभी है।
बढ़ेगा, जब नारी सम्मान भारत का कल्याण तभी है।





भारतीय नारी का अतीत

प्राचीन काल में भारत के ऋषि-मुनियों ने नारी के महत्त्व को भली-भांति समझा था। उस समय यहाँ नारी का सर्वांगीण विकास हआ था।

सीता जैसी साध्वी, सावित्री जैसी पतिव्रता, गार्गी और मैत्रेयी जैसी विदुषियों ने इस देश की भूमि को अलंकृत किया था। इनका नाम लेते ही हमारा मस्तक गौरव से ऊँचा हो जाता है।

उस समय यहाँ का आदर्श था- यत्र नार्यस्तु पूज्यत्ते, रमन्ते त्र देवता।

जहाँ स्त्रियों की पूजा होती है, वहाँ देवता रमण करते है ।




मध्यकाल में भारतीय नारी

समय परिवर्तित हुआ। हमारे समाज में अनेक कुप्रथा फैलनी शुरू हुई और नारी का महत्त्व घटना शुरू हुआ। स्त्री देवी न रह कर विलास की सामग्री बनने लगी। उसके प्रति श्रद्धा घटती चली गयी।

विदेशियों के आगमन ने उसमें और भी नमक-मिर्च लगाया। परिणाम यह हुआ कि नारी पुरुष की एक ऐसी बपौती बन गयी कि जिसंको वह घर की चारदीवारी के अन्दर बन्द करके सुरक्षित रखने लगा। उसे न शिक्षा का अधिकार रहा, न बोलने का।

पुरुष के किसी भी काम में दखल देना उसके लिए अपराध हो गया। वह पुरुष की अतृप्त वासनाओं को तृप्त करने का साधन मात्र रह गयी ।

नारी जाति का इतना घोर पतन हुआ कि वह स्वयं अपने को भूल गयी। समाज में उसका भी कुछ महत्त्व है-इसका नारी को स्वयं भी ध्यान न रा। उसके हृदय से विकास की भावना ही लुप्त हो गयी ।

पति की मनस्तृप्ति करने, उसकी उचित-अनुचित प्रत्येक इच्छा के सामने सिर झुकाने के लिए मानो विधाता ने उसकी सृष्टि की हो।

राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त ने नारी के उस स्वरूप का बड़ा ही स्वाभाविक वर्णन किया है-

“अबला-जीवन हाय तुम्हारी यही कहानी,
आँचल में है दूध और आँखों में पानी।”






नारी की वर्तमान स्थिति

बीसवीं शताब्दी के आरम्भ में भारत के राष्ट्रीय आन्दोलन के साथ ही सामाजिक आन्दोलन भी आरम्भ हुआ। समाज में एक जागृति की लहर दौड़ी।

ये भी पढ़ें-  पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध हिंदी में | पर्यावरण प्रदूषण की समस्या और समाधान पर निबंध | essay on environment pollution in hindi

राजा राममोहन राय तथा महर्षि दयानन्द के द्वारा समाज की कुप्रथाओं को समाप्त किया जाने लगा । नारी समाज की ओर विशेष ध्यान दिया गया। आगे चलकर महात्मा गांधी के नेतृत्व में सामाजिक क्रान्ति हुई। जनता ने नारी के महत्त्व को समझना
शुरू किया तथा उसके बन्धन शिथिल होने लगे ।

नारी ने पुनः शिक्षित होना सीखा। यहाँ तक कि राष्ट्रीय आन्दोलन में अनेक नारियों ने महत्त्वपूर्ण कार्य किया। सरोजिनी नायडू तथा विजयलक्ष्मी पण्डित जैसी मान्य महिलाओं ने आगे बढ़कर नारी समाज का पथ – प्रदर्शन किया। 1947 ई० में भारत स्वतन्त्र हुआ, तब से भारत में सभी क्षेत्रों में विकास कार्य प्रारम्भ हुआ।

समाज के दोषों को दूर करने का भरसक प्रयत्न शुरू हुआ। नारी समाज में कुछ जागृति हुई। सबसे महत्त्वपूर्ण घटना यह हुई कि भारत के संविधान में नारी को पुरुषों के समान अधिकार दिये गये। इस प्रकार की वैधानिक समानता नारी को सम्भवतः प्रथम बार मिली थी।

हर्ष है कि शिक्षा, विज्ञान तथा राजनीति आदि क्षेत्रों में आज नारी का प्रवेश है। अनुभव इस बात को बताता है कि नारी कला, किसी भी दृष्टि से पुरुष से कम नहीं है।

आज हम देखते हैं कि भारत के स्त्री समाज में तेजी से जागृति आ रही है। पुरुषों ने भी नारी के महत्त्व को समझना शुरू कर दिया है। थोड़े ही समय में भारतीय नारी ने यह सिद्ध कर दिया है कि भारत की नारी संसार की किसी भी जाति अथवा देश की नारी से विद्या, बुद्धि, सौन्दर्य और वीरता में कम नहीं है।

आज भी हमारे देश में महिलाओं की संख्या में वृद्धि हो रही है। महिला आरक्षण बिल तथा सशक्तीकरण बिल ने महिलाओं में जागरूकता एवं शक्ति सम्पन्नता पैदा की है।



नारी का भविष्य

यह ठीक है कि नारी की स्थिति में बहुत अधिक सुधार हुआ है किन्तु यह विकास भी पूर्ण नहीं कहा जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का अभी बहुत कम चलन है।

शिक्षा के अभाव में विकास असम्भव है। इसमें सन्देह नहीं है कि गाँव में स्त्री शिक्षा में काफी प्रगति होती जा रही है। आशा है, कुछ ही समय में भारत के सभी बालक व बालिकाएँ शिक्षित होंगे। उस शिक्षित समाज में पुरुष और नारी एक-दूसरे के महत्त्व को समझेंगे।

वह दिन दूर नहीं जब भारत में नर और नारी दोनों समान रूप से उन्नति के पथ पर साथ-साथ चलेंगे और स्कूल, दफ्तर, प्रयोगशाला तथा सेना तक में समान रूप से कार्य करते पाये जाएँगे।


उपसंहार

बिना नारी के विकास के यह समाज अधूरा है । जैसे पत्नी-पति की अर्धागिनी है, ठीक इसी प्रकार नारी समाज का अद्धांग है। आधे अंग के अस्वस्थ तथा अविकसित रहने पर पूरा अंग ही रोगी और अविकसित रहता है।

ये भी पढ़ें-  जीवन में खेलकूद का महत्व पर निबंध | importance of sports in life essay in hindi 

यदि मनुष्य शिव है तो नारी शक्ति है, यदि पुरुष विश्वासी है तो नारी श्रद्धामयी है, यदि पुरुष पौरुषमय है तो नारी लक्ष्मी है- किसी भी दृष्टि से वह पुरुष से कम नहीं है।

वह पुत्री के रूप में पोषणीय, पत्नी के रूप में अभिरमणीय तथा माता के रूप में पूजनीय है। उसमें संसार की अपूर्व शक्ति निहित है। प्रसन्न होने पर वह कमल के समान कोमल और कुद्ध होने पर साक्षात चण्डी भी है।

वास्तव में नारी अनेक शक्तियों से युक्त अनेकरूपा है, उसके कल्याण एवं विकास की कामना करना प्रत्येक भारतीय का पवित्र कर्तव्य है।

नारी अनेक रूपा हैं-

“सरस्वती दुर्गा कमला ये, नारी के ही रूप हैं।
रत्न-प्रसविनी जग में नारी, इसके रूप अनूप

अन्य निबन्ध पढ़िये





दोस्तों हमें आशा है की आपको यह निबंध अत्यधिक पसन्द आया होगा। हमें कमेंट करके जरूर बताइयेगा आपको भारतीय नारी पर निबंध हिंदी में,नारी शक्ति पर निबंध,essay on Indian woman in hindi पर निबंध कैसा लगा ।

आप भारतीय नारी पर निबंध हिंदी में,नारी शक्ति पर निबंध,essay on Indian woman in hindi पर निबंध को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजियेगा।

सम्पूर्ण हिंदी व्याकरण पढ़िये ।

» भाषा » बोली » लिपि » वर्ण » स्वर » व्यंजन » शब्द  » वाक्य » वाक्य शुद्धि » संज्ञा » लिंग » वचन » कारक » सर्वनाम » विशेषण » क्रिया » काल » वाच्य » क्रिया विशेषण » सम्बंधबोधक अव्यय » समुच्चयबोधक अव्यय » विस्मयादिबोधक अव्यय » निपात » विराम चिन्ह » उपसर्ग » प्रत्यय » संधि » समास » रस » अलंकार » छंद » विलोम शब्द » तत्सम तत्भव शब्द » पर्यायवाची शब्द » शुद्ध अशुद्ध शब्द » विदेशी शब्द » वाक्यांश के लिए एक शब्द » समानोच्चरित शब्द » मुहावरे » लोकोक्ति » पत्र » निबंध

सम्पूर्ण बाल मनोविज्ञान पढ़िये uptet / ctet /supertet

प्रेरक कहानी पढ़िये।

हमारे चैनल को सब्सक्राइब करके हमसे जुड़िये और पढ़िये नीचे दी गयी लिंक को टच करके विजिट कीजिये ।

https://www.youtube.com/channel/UCybBX_v6s9-o8-3CItfA7Vg

Tags – भारतीय नारी पर निबंध हिंदी में,आधुनिक भारतीय नारी पर निबंध,आज की भारतीय नारी पर निबंध इन हिंदी,आज की भारतीय नारी पर निबंध,आज की भारतीय नारी पर निबंध हिंदी में,आज की भारतीय नारी पर निबंध हिंदी,भारतीय नारी कल और आज पर निबंध,आज की भारतीय नारी इस विषय पर निबंध,भारतीय नारी पर एक निबंध,भारतीय नारी एवं शिक्षा पर निबंध,भारतीय नारी निबंध हिंदी में,भारतीय नारी का महत्व पर निबंध,भारतीय नारी की चुनौतियां पर निबंध,essay on Indian woman in hindi,

Leave a Comment