डीएनए और आरएनए में अंतर (Differences between D.N.A and R.N.A in hindi)

दोस्तों आज हम आपको डीएनए और आरएनए में अंतर बताएंगे।साथ ही साथ में हम आपको hindiamrit.com के माध्यम से डीएनए क्या है,डीएनए का फुल फॉर्म,आरएनए का फुल फॉर्म,आरएनए के प्रकार आदि बातों को जानेंगे।

Contents

डीएनए और आरएनए में अंतर

डीएनए की खोज किसने की थी, आरएनए की खोज किसने की थी,टी आरएनए संरचना,rna के कार्य rna क्या है,रना की खोज किसने की,आर एन ए का फुल फॉर्म,आर एन ए का पूरा नाम बताइए,डीएनए परिभाषा in hindi,डीएनए और आरएनए में अंतर, डीएनए क्या होता हैं? आरएनए क्या होता हैं? आरएनए और डीएनए में अंतर, डीएनए के प्रकार,DNA का फुल फॉर्म, RNA का फुल फॉर्म,Differences between D.N.A and R.N.A in hindi,
Differences between D.N.A and R.N.A in hindi

सन 1869 में स्वीडन के मनोवैज्ञानिक फ्रीड्रीक माइशर (friedrick miescher) ने पस कोशिकाओं के केंद्रक से एक ऐसे रासायनिक पदार्थ का संश्लेषण किया।

जिसमें सल्फर अनुपस्थित और फास्फोरस की मात्रा अधिक थी। यह  पदार्थ प्रोटीन नहीं हो सकता है क्योंकि प्रोटीन में सल्फर अवश्य होता और फास्फोरस नहीं होता।

न्यूक्लियस से प्राप्त होने के कारण फ्रीड्रीक माइशर ने इस पदार्थ को न्यूक्लीन (nuclein)  नाम दे दिया।

सन 1898 में कोसेल (kossel) ने न्यूक्लिक अम्ल के रासायनिक घटकों का पता लगाया।

इसके लिए कोसेल को सन 1910 में नोबेल पुरस्कार मिला।

अम्लीय प्रकृति के आधार पर अल्टमान न्यूक्लीन को न्यूक्लिक अम्ल कहा।

न्यूक्लिक अम्ल दो प्रकार के होते हैं-

(1) डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक अम्ल (DNA)

(2) राइबोन्यूक्लिक अम्ल (RNA)


डीएनए की खोज || DNA की खोज किसने की

न्यूक्लिक अम्ल की खोज फ्रीड्रीक माइशर ने ही की थी इसलिए डीएनए की खोज का श्रेय फ्रीड्रीक माइशर को ही जाता है।

आपको यह पढ़ना चाहिए

जंतु कोशिका तथा पादप कोशिका में अंतर

ब्रायोफाइटा तथा ट्रेकियोफाइट में अंतर

द्रव्यमान और भार में अंतर

स्मृति एवं विस्मृति-अर्थ,परिभाषा,कारण,सिद्धान्त

हमारे चैनल को सब्सक्राइब करके हमसे जुड़िये और पढ़िये नीचे दी गयी लिंक को टच करके विजिट कीजिये ।

https://www.youtube.com/channel/UCybBX_v6s9-o8-3CItfA7Vg

डीएनए क्या होता है (Deoxyribonucleic acid:DNA)

सभी जीवो में (केवल कुछ वायरस को छोड़कर) डीएनए अनुवंशिक पदार्थ होता है।

ये भी पढ़ें-  कोशिका के अंग / Organelles of a cell in hindi

1920 में ग्रिफिथ ने बताया था की डीएनए एक आनुवंशिक पदार्थ होता है।

डीएनए सभी यूकैरियोटिक कोशिका के केंद्रक में होता है।

अल्प मात्रा में  माइटोकांड्रिया व क्लोरोप्लास्ट में भी होता है।

डीएनए जीवो में पाए जाने वाले सबसे बड़े अणु हैं।

प्रत्येक डीएनए अणु हजारों इकाइयों या एकलकों का बना होता है। इन  एकलको डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक या न्यूक्लाइड्स कहते हैं।

DNA मुख्य रूप से नाइट्रोजनी क्षार-एडिनीन ग्वानीन साइटोसीन थाइमिन आदि तथा डीआक्सीराइबोस शर्करा, फास्फेट आदि का बना होता है।

डीएनए के प्रकार (Types of DNA)

DNA को द्विकुंडल के घूर्णन के आधार पर दो प्रकार से वर्गीकृत किया गया है-

(1) वामावर्त डीएनए या Z-DNA
(2) दक्षिणावर्ती डीएनए या B-DNA

डीएनए का महत्व ( importance of DNA)

(1) यह अप्रत्यक्ष रूप से कोशिका की सभी जैव क्रियाओं का नियमन करता है।

(2) डीएनए अनुवांशिक पदार्थ है। इसका सबसे महत्वपूर्ण कार्य आनुवंशिकी सूचनाओं को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में भेजना है।

(3) डीएनए प्रोटीन संश्लेषण के लिए सभी प्रकार के आरएनए का संश्लेषण करता है।

आरएनए क्या होता हैं (Ribonucleic acid:RNA)

राइबोन्यूक्लिक अम्ल आरएनए का निर्माण डीएनए के प्रतिलिपिकरण से होता है।

आरएनए में केवल एक वलय होता है।
आरएनए केन्द्रक, कोशिका द्रव्य तथा राइबोसोम में मिलता है।

इसमें थायमीन नहीं पाया जाता उसके स्थान पर यूरेसिल पाया जाता है।

आरएनए की खोज || RNA की किसने की

RNA की खोज सेवेरो ओकोआ,कार्ल वोसे और रॉबर्ट हॉली ने की थी।

आरएनए के प्रकार

(1) संदेशवाहक आरएनए (messenger RNA : m RNA)

(2) स्थानांतरण आरएनए (transfer RNA : tRNA)

(3) राइबोसोमल आरएनए (ribosomal RNA : rRNA)

ये भी पढ़ें-  महावर्ग मत्स्य : सामान्य लक्षण एवं इसके प्रमुख जंतु / information of pisces superclass in hindi

डीएनए और आरएनए में अंतर (Differences between D.N.A and R.N.A in hindi)

क्र०सं०डीएनएआरएनए
1डीऑक्सीराइबोस शर्करा होती है।राइबोस शर्करा होती है।
2DNA स्थायी होता है।RNA अस्थायी होता है।
3इसमें फॉस्फोरिक अम्ल होता है जो शर्करा के एक अणु को दूसरे में संयोजित करता है।DNA की तरह ही होता है।
4द्विगुणन की क्षमता होती है।नहीं होती है।
5इसमें नाइट्रोजनी क्षार-एडिनीन ग्वानीन साइटोसीन थाइमिन आदि पाए जाते है।एडिनीन ग्वानीन साइटोसीन व यूरेसिल आदि पाए जाते है अर्थात यहाँ पर थायमीन की जगह यूरेसिल होता है।
6इसके अणु में न्यूक्लिओटाइड्स की दो लंबी श्रृंखलाएं एक दूसरे के चारों ओर वलयाकार क्रम में कुंडलित रहती हैं।इसके अणु में स्वयं के ऊपर वलित या कुंडलित केवल एक ही श्रंखला होती है।
7यह एक आनुवंशिक पदार्थ है जो कोशिकाओं की सभी क्रियाओं का नियमन करता है।यह आनुवंशिक सूचना वाहक का कार्य करता है और प्रोटीन संश्लेषण में सहायक होता है।
8मुख्य रूप से केंद्रक के अंदर गुणसूत्रों में मिलता है। इसकी कुछ मात्रा माइटोकांड्रिया लवक तथा सेंट्रिओल में भी मिलती है।यह केंद्र के अंदर केन्द्रक में तथा राइबोसोम अन्तर्द्रव्यी जालिका और कोशिका द्रव्य में मिलता है।

दोस्तों आपको या आर्टिकल डीएनए और आरएनए में अंतर कैसा लगा हमें कमेंट करके बताएं तथा इसे शेयर जरूर करें।

Tags-डीएनए की खोज किसने की थी, आरएनए की खोज किसने की थी,टी आरएनए संरचना,rna के कार्य rna क्या है,रना की खोज किसने की,आर एन ए का फुल फॉर्म,आर एन ए का पूरा नाम बताइए,डीएनए परिभाषा in hindi,डीएनए और आरएनए में अंतर, डीएनए क्या होता हैं? आरएनए क्या होता हैं? आरएनए और डीएनए में अंतर, डीएनए के प्रकार,DNA का फुल फॉर्म, RNA का फुल फॉर्म,Differences between D.N.A and R.N.A in hindi,

Leave a Comment