परावर्तन और अपवर्तन में अंतर || Difference between reflection and refraction

दोस्तों आज हम आपके लिए प्रकाश की घटनाओं के अंतर्गत परावर्तन और अपवर्तन में अंतर लेके आये है।

Hindiamrit.com आज आपको प्रकाश का परावर्तन,प्रकाश का अपवर्तन,परावर्तन की परिभाषा,परावर्तन के नियम,अपवर्तन की परिभाषा,अपवर्तन के नियम आदि सभी बातों की जानकारी उपलब्ध कराएगा।

Contents

परावर्तन और अपवर्तन में अंतर

प्रकाश का परावर्तन और प्रकाश का अपवर्तन यह दोनों घटनाएं प्रकाश की प्रमुख घटनाओं में से एक हैं।

भौतिक विज्ञान में हम इन घटनाओं को पढ़ने के लिए प्रकाश किरणों के माध्यम से पढ़ते हैं तथा इनको कुछ घटनाओं के माध्यम से समझते हैं।

परावर्तन और अपवर्तन में अंतर,प्रकाश का परावर्तन, प्रकाश का अपवर्तन,

प्रकाश का परावर्तन (reflection of light)

जब प्रकाश किसी पॉलिशदार या चिकने तल पर गिरता है। तो उसका अधिकांश भाग वापस लौट आता है।

प्रकाश के चिकने तल से टकराकर लौटने की इस प्रक्रिया को प्रकाश का परावर्तन कहते हैं।

प्रकाश का परावर्तन,reflection of light,
परावर्तन की घटना,प्रकाश का परावर्तन

प्रकाश का परावर्तन के नियम(rules of reflection)

परावर्तन के दो नियम हैं

(1) आपतन बिंदु पर आपतित किरण, परावर्तित किरण तथा अभिलंब तीनों एक ही तल में होते हैं।

(2) परावर्तन कोण सदैव आपतन कोण के बराबर होता है।

प्रकाश का अपवर्तन(refraction of light)

जब प्रकाश की किरण किसी एक माध्यम में चलती है तो वह सीधी रेखा के रूप में चलती है।

परंतु जब प्रकाश की कोई किरण एक पारदर्शी माध्यम से दूसरे पारदर्शी माध्यम में जाती है।
तो वह अपने प्रारंभिक मार्ग से विचलित होकर किसी अन्य दिशा में एक सीधी रेखा में चलने लगती है।

प्रकाशीय किरण के एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाने पर अपने मार्ग से विचलित होने को प्रकाश का अपवर्तन कहते हैं।

ये भी पढ़ें-  न्यूक्लिक अम्ल की संरचना एवं प्रकार / DNA और RNA
प्रकाश का अपवर्तन,refraction of light,
प्रकाश का अपवर्तन

प्रकाश का अपवर्तन के नियम(rules of refraction)

अपवर्तन के 2 नियम हैं

(1) आपतन बिंदु पर आपतित किरण, अपवर्तित किरण तथा अभिलंब तीनों एक ही तल में होते हैं।

(2) किन्ही दो माध्यमों के लिए एक ही रंग के प्रकाश के लिए आपतन कोण की ज्या(sin) तथा अपवर्तन कोण की ज्या(sin) का अनुपात एक नियतांक होता है।

यदि आपतन कोण i तथा अपवर्तन कोण r है तो

      sin i / sin r = नियतांक

इस नियम को स्नैल का नियम भी कहते है।

इस नियतांक को पहले माध्यम के सापेक्ष दूसरे माध्यम का अपवर्तनांक कहते हैं इसे n से प्रदर्शित करते हैं।

    sin i / sin r = n


परावर्तन और अपवर्तन में अंतर || Difference between reflection and refraction

परावर्तनअपवर्तन
यह क्रिया एक ही माध्यम में होती है।दो माध्यमों में होती है।
परावर्तित किरण की चाल नहीं बदलती है।बदल जाती है।
आपतित किरण माध्यम से टकराने के बाद परावर्तित हो जाती है।किरण माध्यम से टकराकर अपवर्तित हो जाती है।
यह दर्पणों में होता है।लेंस में होता है।

उपयोगी लिंक

उत्तल और अवतल दर्पण में अंतर

उत्तल और अवतल लेंस में अंतर

निकट दृष्टि दोष और दूर दृष्टि दोष में अंतर

तत्व और यौगिक में अंतर

हमारे चैनल को सब्सक्राइब करके हमसे जुड़िये और पढ़िये नीचे दी गयी लिंक को टच करके विजिट कीजिये

https://www.youtube.com/channel/UCybBX_v6s9-o8-3CItfA7Vg

महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न -1- प्रकाश के अपवर्तन का कोई एक उदाहरण बताइए ।

उत्तर – पानी से भरी बाल्टी में पड़ी वस्तु या छड़ी का छोटा या टेड़ा दिखाई देना ।

प्रश्न – 2- प्रकाश के परावर्तन का कोई एक उदाहरण बताइए ।

ये भी पढ़ें-  धमनी और शिरा में अंतर || difference between arteries and veins

उत्तर – प्रकाश का किसी चिकने फर्श पर पड़ना ।

प्रश्न – 3- क्या प्रकाश का परावर्तन लेंस में हो सकता है ?

उत्तर – नहीं,यह केवल दर्पण में होता है।

प्रश्न – 4 – क्या प्रकाश का अपवर्तन दर्पण में हो सकता है ?

उत्तर – नहीं, यह केवल लेंस में होता है।

दोस्तों आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट करके बताएं तथा आप इसे शेयर करके अपने दोस्तों को भी पढ़ा सकते हैं।

Tags- प्रकाश का परावर्तन और अपवर्तन,प्रकाश परावर्तन और अपवर्तन कक्षा 10 नोट,प्रकाश का अपवर्तन के उदाहरण,आपतन कोण और परावर्तन कोण,प्रकाश का परावर्तन class 10,प्रकाश का परावर्तन के नियम को लिखे,प्रकाश का परावर्तन का चित्र,प्रकाश का परावर्तन के प्रकार,परावर्तन का अर्थ,परावर्तन के नियमों को लिखे,प्रकाश का अपवर्तन के उदाहरण,प्रकाश का अपवर्तन pdf,प्रकाश का अपवर्तन की परिभाषा,प्रकाश का अपवर्तन के नियम को लिखे,प्रकाश का अपवर्तन का चित्र,प्रिज्म से प्रकाश का अपवर्तन, difference between reflection and refraction,paravartan aur apvartan me antar,

Leave a Comment