सदिश व अदिश राशि में अंतर || difference between scalar and vector quantities

दोस्तों आज हम आपको भौतिक राशियों के अंतर्गत सदिश व अदिश राशि में अंतर बताएंगे।

साथ ही साथ hindiamrit.com आपको भौतिक राशियां क्या है,सदिश राशि की परिभाषा,अदिश राशि की परिभाषा,अदिश और सदिश राशियों के उदाहरण आदि की भी विस्तृत जानकारी देगे।

Contents

सदिश व अदिश राशि में अंतर || सदिश और अदिश राशियों में अंतर

सदिश और अदिश में अंतर,अदिश और सदिश के बीच अंतर,अदिश और सदिश के बीच का अंतर,सदिश राशि के प्रकार,अदिश व सदिश राशियों में अंतर, difference between sacalar and vector quantities in hindi,सदिश राशि को इंग्लिश में क्या कहते हैं,सदिश राशि और अदिश राशि,सदिश राशि in english,सदिश राशि ट्रिक,सदिश और अदिश राशि याद करने की ट्रिक,अदिश राशि in english,विद्युत धारा कौन सी राशि है,
अदिश राशियां कौन सी होती है,अदिश राशि के उदाहरण, सदिश राशि के उदाहरण, सदिश राशियां कौन सी होती है,

भौतिक राशि किसे कहते है || भौतिक राशि की परिभाषा (physical quantities)

वे राशियाँ जिनका भौतिक विज्ञान में मापन सम्भव है अर्थात जिनको मापा जा सकता है, संख्या के रूप में व्यक्त किया जा सकता है,भौतिक राशियां कहलाती है।

जैसे

लंबाई,द्रव्यमान,समय,बल,त्वरण,विद्युत धारा,ताप आदि भौतिक राशियाँ है क्योंकि इनका मापन होता है। हम इनका मान ज्ञात कर सकते है।

सदिश राशि किसे कहते है || सदिश राशि की परिभाषा (vector quantities)

जिन राशियों को व्यक्त करने के लिए हमे परिमाण(मान) तथा दिशा दोनों की जरूरत पड़ती है,सदिश राशियाँ कहलाती है।

उदाहरण के लिये मान लीजिये हमने किसी से कहा की इस समान को उठाने में बल लगाओ तो हमें ये भी बताना पड़ेगा की किस दिशा में बल लगाना है।

मान लीजिये मैंने कहा इस दरवाजे को धक्का दो अर्थात बल लगाओ तो मुझे आपको यह भी बताना पड़ेगा की किस ओर धक्का देना है अर्थात बल तो लगाना है पर उसकी दिशा क्या है।

इस प्रकार आप समझ गए होंगे की कुछ राशियों में हमे परिमाण और दिशा दोनो की जरूरत पड़ती है। इसीलिए इन राशियों को सदिश राशि कहते है।

सदिश राशियां कौन सी होती है || सदिश राशि के उदाहरण

वैसे तो सदिश राशियां बहुत सी होती है पर उनमे से कुछ सदिश राशियाँ ये है ― बल,विस्थापन,वेग,त्वरण,बल आघूर्ण, चुम्बकीय बल आदि।

ये भी पढ़ें-  डीएनए और आरएनए में अंतर (Differences between D.N.A and R.N.A in hindi)

अदिश राशि किसे कहते है || अदिश राशि की परिभाषा (scalar quantities)

वे राशियां जिनको व्यक्त करने के लिए हमे केवल परिमाण की आवश्कयता पड़ती है दिशा की नहीं,अदिश राशियाँ कहलाती है।

उदाहरण के लिए अगर किसी वस्तु में हमे विद्युत संचालित करना है। अर्थात उसमे करंट बहाना है।

तो इसके लिए हमें किसी दिशा की आवश्कता नही है की इस दिशा से बहाना विद्युत ।। अर्थात सीधे बिना दिशा जाने ही हम प्रवाहित कर सकते है क्योंकि विद्युत धारा एक अदिश राशि होती है।

इसी प्रकार हम एक उदाहरण और लेकर समझते है जैसे आपसे कहा जाए की आप इस वस्तु को गर्म कीजिये अर्थात ताप दीजिये।

तो इसके लिए आपको दिशा जानने की जरूरत नही पड़ती है की किस दिशा से ताप दे तो इस प्रकार ताप एक अदिश राशि है।

अदिश राशियां कौन सी होती है || अदिश राशि के उदाहरण

इनकी संख्या बहुत होती है जिनमे कुछ प्रमुख है-दूरी,ताप,विद्युतधारा,चाल,कार्य,ऊर्जा,समय,आयतन,द्रव्यमान,दाब आदि।

हमारे चैनल को सब्सक्राइब करके हमसे जुड़िये और पढ़िये नीचे दी गयी लिंक को टच करके विजिट कीजिये ।

https://www.youtube.com/channel/UCybBX_v6s9-o8-3CItfA7Vg

सदिश व अदिश राशियों में अंतर || difference between scalar and vector quantities

सदिश राशिअदिश राशि
व्यक्त करने के लिए परिमाण और दिशा दोनो की आवश्कयता होती है।केवल परिमाण की आवश्कयता पड़ती है।
इनको सदिश के नियमो (vector rule) से जोड़ा या घटाया जाता है।साधारण अंकगणित के नियमों से जोड़ते घटाते है।
इन राशियों को दिखाने के लिए ऊपर तीर का चिन्ह लगाया जाता है।
जैसे – वेग को  v→(तीर V के ऊपर लगेगा)
साधारण या सीधे लिख दिया जाता है
जैसे-ताप को T
विद्युत धारा को A

आपको यह पढ़ना चाहिए

ये भी पढ़ें-  कक्षीय वेग और पलायन वेग में अंतर || difference between orbital velocity and escape velocity

दूरी और विस्थापन में अंतर

जन्तु और पादप कोशिका में अंतर

तत्व और यौगिक में अंतर

यौगिक और मिश्रण में अंतर

महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न – 1 – सदिश राशियां किन्हें कहते हैं ?

उत्तर – वह राशियां जिनमें परिमाण और दिशा दोनों होती है।

प्रश्न – 2 – अदिश राशियां किन्हें कहते हैं ?

उत्तर – वह राशियां जिनमे केवल परिमाण होता है।

प्रश्न – 3 – सदिश राशियां कौन सी है ?

उत्तर – विस्थापन, वेग,त्वरण, विद्युत तीव्रता,विभव, बल आदि।

प्रश्न – 4 – अदिश राशियां कौन सी है ?

उत्तर – लंबाई,दूरी,चाल, कार्य,ऊर्जा,ताप आदि।

दोस्तों आपको यह आर्टिकल सदिश व अदिश राशियों में अंतर कैसा लगा हमे जरूर बताये तथा इसे शेयर जरूर करे।।

Tags-सदिश और अदिश में अंतर,अदिश और सदिश के बीच अंतर,अदिश और सदिश के बीच का अंतर,सदिश राशि के प्रकार,अदिश व सदिश राशियों में अंतर, difference between sacalar and vector quantities in hindi,सदिश राशि को इंग्लिश में क्या कहते हैं,सदिश राशि और अदिश राशि,सदिश राशि in english,सदिश राशि ट्रिक,सदिश और अदिश राशि याद करने की ट्रिक,अदिश राशि in english,विद्युत धारा कौन सी राशि है,

2 thoughts on “सदिश व अदिश राशि में अंतर || difference between scalar and vector quantities”

Leave a Comment