वर्षा ऋतु पर निबंध | essay on rainy season in hindi | बरसात का मौसम पर निबंध

समय समय पर हमें छोटी कक्षाओं में या बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में निबंध लिखने को दिए जाते हैं। निबंध हमारे जीवन के विचारों एवं क्रियाकलापों से जुड़े होते है। आज hindiamrit.com  आपको निबंध की श्रृंखला में  वर्षा ऋतु पर निबंध | essay on rainy season in hindi | बरसात का मौसम पर निबंध प्रस्तुत करता है।

Contents

वर्षा ऋतु पर निबंध | essay on rainy season in hindi | बरसात का मौसम पर निबंध

इस निबंध के अन्य शीर्षक / नाम

(1) बरसात पर निबंध
(2) वर्षा वैभव पर निबंध
(3) वर्षा वर्णन पर निबंध
(4) बरसात का दृश्य पर निबंध


वर्षा ऋतु पर निबंध | essay on rainy season in hindi | बरसात का मौसम पर निबंध

पहले जान लेते है वर्षा ऋतु पर निबंध | essay on rainy season in hindi | बरसात का मौसम पर निबंध की रूपरेखा ।

निबंध की रूपरेखा

(1) प्रस्तावना
(2) वर्षा का आगमन
(3) वर्षा के विविध हृदय
(4) एक दिन की घटना
(5) उपसंहार


वर्षा ऋतु पर निबंध,essay on rainy season in hindi,बरसात का मौसम पर निबंध,varsha ritu par nibandh,rainy season essay in hindi,barsat ka mausam par nibandh,







वर्षा ऋतु पर निबंध | essay on rainy season in hindi | बरसात का मौसम पर निबंध


प्रस्तावना

भारतवर्ष प्रकृति की रमणीय क्रीड़ास्थली है। प्रकृति के जैसे मनोरम दृश्य भारत में देखने को मिलते हैं, वे संसार के किसी अन्य देश में दुर्लभ हैं ।

यहाँ छः ऋतुएँ क्रमशः आती और जाती है, जबकि संसार
के अन्य किसी भी देश में छः ऋतुएँ नहीं होती हैं। इन छः ऋतुओं में वर्षा ऋतु अपना विशेष स्थान रखती है।

दिनकर जी के शब्दों में-

“है बसन्त ऋतुओं का राजा।
वर्षा ऋतुओं की रानी॥”





वर्षा का आगमन

जेठ का महीना बीत रहा था। ग्रीष्म ऋतु अपने पूर्ण उत्कर्ष पर थी। जेठ की दोपहरी ऐसी तपती थी कि संसार के सभी जीव-जन्तु वृक्षों की छाया में हॉपते हुए समय काटते थे।

मनुष्य लूओं से बचने के लिए कहीं अँधेरे घरों में छिप जाना चाहते थे। धीरे-धीरे आया आषाढ़ का पहला दिन, आकाश में बादल दिखाई दिया। यह वही दिन था जिस दिन कालिदास के प्रिया-विरह से संतप्त यक्ष ने मेघ को अपना दूत बनाया था।

ये भी पढ़ें-  हमारी सामाजिक समस्याएँ पर निबंध | essay on our social problems in hindi

धीरे-धीरे आकाश बादलों से ढक गया। किसानों की जान में जान आ गयी। बादलों को देखकर उनकी आँखें ठंडी होने लगी। एक-दो दिन तक बादल जमते गये।

आखिर बादलों ने धरती की प्यास बुझाई। संसार को चैन मिला। चींटी से लेकर हाथी तक, जड़ से लेकर चेतन तक सभी प्राणियों और वनस्पतियों में नवजीवन का संचार हो गया। चारों ओर हर्षोल्लास छा गया।






वर्षा के विविध दृश्य

वर्षा के विविध दृश्य भी कैसे विचित्र होते हैं? आकाश बादलों से ढका रहता है। कभी-कभी तो कई-कई दिन तक सूर्य के दर्शन नहीं होते। शस्यश्यामला धरती का सौन्दर्य देखते ही बनता है।

वादलों को देखकर वन-उपवन में मोर आनन्दमग्न होकर नाचते हैं। नदी-नालों में उफान आ जाता है। पोखर और सरोवर का पानी सीमा लॉघ जाता है।

नदियाँ जल से तटों को डुबाकर घमंड से इतराने लगती हैं। सब ओर पानी ही पानी दिखाई देता है। मेंढकों की टर्र-टर्र और झींगुरों की झनकार एक विचित्र समा बाँध देती है।



एक दिन की घटना

वर्षा ऋतु अपने चरम उत्कर्ष पर थी। एक दिन एक विचित्र दृश्य उपस्थित हुआ। यह था-श्रावण का एक दिन! आकाश बादलों से ढका हुआ था।

रात बीती, प्रभात हुआ। सूर्य के तो कई दिनों से दर्शन न हुए थे। प्रभात हो जाने पर भी अंधेरा बढ़ता चला आ रहा था। घड़ी साढ़े छः बजा रही थी। हम लोग स्कूल जाने की तैयारी में थे कि अचानक वर्षा आरम्भ हो गयी।

मूसलाधार वर्षा, रुकने का नाम नहीं। थोड़ी देर में सब ओर पानी ही पानी हो गया। गलियों और सड़कों पर पानी की नदियाँ सी बह रही  थीं। कुछ देर बाद तो हमारे घर में में भी पानी।

सारे मुहल्ले में शोर मचा था। लगता था जैसे प्रलय आ जायेगी। तीन घंटे की लगातार वर्षा ने सब ओर त्राहि-त्राहि मचा दी। उस दिन स्कूल जाने की किसी में हिम्मत न थी।

ये भी पढ़ें-  पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध हिंदी में | पर्यावरण प्रदूषण की समस्या और समाधान पर निबंध | essay on environment pollution in hindi

सुबह को जलपान हुआ था तत्पश्चात पोखर की तरह जलपूर्ण रसोई में भोजन बनने का प्रश्न ही नही था। उस दिन लाचारी का व्रत हुआ। दिनभर घरों का पानी उलीचते रहे, घरों की सफाई करते रहे ।

हाँ, वर्षा रुकने पर हम लोग घर से बाहर निकले और पानी में छप-छप करते फिरे । बाग में गये, आमों के ढेर लगे थे। खूब छक कर आम खाये। तीसरे पहर घर लौट कर आये।

उस समय पानी साफ हो गया था। धूप निकल आयी थी। भोजन तैयार था और मम्मी-पापा मेरी ही प्रतीक्षा कर रहे थे। सबने भोजन किया। धीरे-धीरे सूर्य अस्ताचल पर पहुँच गया।

इस प्रकार यह बरसात का दिन बीता। आज भी वह दिन मुझे जब याद आता है, देर तक सोचता रहता हूँ।





उपसंहार

वर्षा भारत के लिए वरदान बनकर आती है। कभी-कभी बाढ़ और तूफानों से यह प्रलय का दृश्य भी उपस्थित कर देती है।

प्रायः धन-जन की भी क्षति हो जाती है, तथापि वर्षा के द्वारा ही उस विनाश की क्षतिपूर्ति भी हो जाती है।

वर्षा अन्न और जल देने वाली शक्ति है। यह जीवनदायिनी सुन्दर ऋतु है।

यही मानव जीवन का आधार है। इसके आते ही बच्चे गा उठते हैं-

“जीवन-धन-सुखदाई लाई। वर्षा आई, वर्षा आई ॥
पशु-पक्षी मानव हरषाने। जड़-चेतन की प्यास बुझाने ॥
सघन घटाएँ संग में लाई। बर्षा आई, वर्षा आई॥”


अन्य निबन्ध पढ़िये

दोस्तों हमें आशा है की आपको यह निबंध अत्यधिक पसन्द आया होगा। हमें कमेंट करके जरूर बताइयेगा आपको वर्षा ऋतु पर निबंध | essay on rainy season in hindi | बरसात का मौसम पर निबंध कैसा लगा ।

आप वर्षा ऋतु पर निबंध | essay on rainy season in hindi | बरसात का मौसम पर निबंध को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजियेगा।

ये भी पढ़ें-  यात्रा वर्णन पर निबंध | essay on traveling in hindi | किसी यात्रा का वर्णन पर निबंध

सम्पूर्ण हिंदी व्याकरण पढ़िये ।

» भाषा » बोली » लिपि » वर्ण » स्वर » व्यंजन » शब्द  » वाक्य » वाक्य शुद्धि » संज्ञा » लिंग » वचन » कारक » सर्वनाम » विशेषण » क्रिया » काल » वाच्य » क्रिया विशेषण » सम्बंधबोधक अव्यय » समुच्चयबोधक अव्यय » विस्मयादिबोधक अव्यय » निपात » विराम चिन्ह » उपसर्ग » प्रत्यय » संधि » समास » रस » अलंकार » छंद » विलोम शब्द » तत्सम तत्भव शब्द » पर्यायवाची शब्द » शुद्ध अशुद्ध शब्द » विदेशी शब्द » वाक्यांश के लिए एक शब्द » समानोच्चरित शब्द » मुहावरे » लोकोक्ति » पत्र » निबंध

सम्पूर्ण बाल मनोविज्ञान पढ़िये uptet / ctet /supertet

प्रेरक कहानी पढ़िये।

हमारे चैनल को सब्सक्राइब करके हमसे जुड़िये और पढ़िये नीचे दी गयी लिंक को टच करके विजिट कीजिये ।

https://www.youtube.com/channel/UCybBX_v6s9-o8-3CItfA7Vg

Tags –

essay on rainy season in hindi in 150 words,essay on rainy season in hindi 100 words,essay on rainy season in hindi language,essay on rainy season in hindi for class 8th,एस्से व रािनय सीजन इन हिंदी,essay on rainy season in hindi for class 1,write a essay on rainy season in hindi,a short essay on rainy season in hindi,short essay on rainy season in hindi,essay on rainy season,a paragraph on rainy season in hindi,write a paragraph on rainy season in hindi,a short paragraph on rainy season in hindi,वर्षा ऋतु पर निबंध,बरसात का मौसम पर निबंध,

वर्षा ऋतु पर निबंध for class 4,वर्षा ऋतु पर निबंध in hindi,वर्षा ऋतु पर निबंध for class 6,वर्षा ऋतु पर निबंध for class 8,वर्षा ऋतु पर निबंध for class 9,वर्षा ऋतु पर निबंध हिंदी,वर्षा ऋतु पर हिंदी निबंध,varsha ritu par nibandh,वर्षा ऋतु nibandh in hindi,वर्षा ऋतु एस्से,वर्षा ऋतु पर हिंदी में निबंध,वर्षा ऋतु पर एक निबंध,

Leave a Comment