डीएनए और आरएनए में अंतर (Differences between D.N.A and R.N.A in hindi)

दोस्तों आज हम आपको डीएनए और आरएनए में अंतर बताएंगे।साथ ही साथ में हम आपको hindiamrit.com के माध्यम से डीएनए क्या है,डीएनए का फुल फॉर्म,आरएनए का फुल फॉर्म,आरएनए के प्रकार आदि बातों को जानेंगे।

Contents

डीएनए और आरएनए में अंतर

डीएनए की खोज किसने की थी, आरएनए की खोज किसने की थी,टी आरएनए संरचना,rna के कार्य rna क्या है,रना की खोज किसने की,आर एन ए का फुल फॉर्म,आर एन ए का पूरा नाम बताइए,डीएनए परिभाषा in hindi,डीएनए और आरएनए में अंतर, डीएनए क्या होता हैं? आरएनए क्या होता हैं? आरएनए और डीएनए में अंतर, डीएनए के प्रकार,DNA का फुल फॉर्म, RNA का फुल फॉर्म,Differences between D.N.A and R.N.A in hindi,
Differences between D.N.A and R.N.A in hindi

सन 1869 में स्वीडन के मनोवैज्ञानिक फ्रीड्रीक माइशर (friedrick miescher) ने पस कोशिकाओं के केंद्रक से एक ऐसे रासायनिक पदार्थ का संश्लेषण किया। जिसमें सल्फर अनुपस्थित और फास्फोरस की मात्रा अधिक थी। यह  पदार्थ प्रोटीन नहीं हो सकता है क्योंकि प्रोटीन में सल्फर अवश्य होता और फास्फोरस नहीं होता। न्यूक्लियस से प्राप्त होने के कारण फ्रीड्रीक माइशर ने इस पदार्थ को न्यूक्लीन (nuclein)  नाम दे दिया। सन 1898 में कोसेल (kossel) ने न्यूक्लिक अम्ल के रासायनिक घटकों का पता लगाया। इसके लिए कोसेल को सन 1910 में नोबेल पुरस्कार मिला। अम्लीय प्रकृति के आधार पर अल्टमान न्यूक्लीन को न्यूक्लिक अम्ल कहा। न्यूक्लिक अम्ल दो प्रकार के होते हैं-

(1) डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक अम्ल (DNA) (2) राइबोन्यूक्लिक अम्ल (RNA)

डीएनए की खोज || DNA की खोज किसने की

न्यूक्लिक अम्ल की खोज फ्रीड्रीक माइशर ने ही की थी इसलिए डीएनए की खोज का श्रेय फ्रीड्रीक माइशर को ही जाता है।

आपको यह पढ़ना चाहिए

जंतु कोशिका तथा पादप कोशिका में अंतर

ब्रायोफाइटा तथा ट्रेकियोफाइट में अंतर

द्रव्यमान और भार में अंतर

स्मृति एवं विस्मृति-अर्थ,परिभाषा,कारण,सिद्धान्त

डीएनए क्या होता है (Deoxyribonucleic acid:DNA)

सभी जीवो में (केवल कुछ वायरस को छोड़कर) डीएनए अनुवंशिक पदार्थ होता है। 1920 में ग्रिफिथ ने बताया था की डीएनए एक आनुवंशिक पदार्थ होता है। डीएनए सभी यूकैरियोटिक कोशिका के केंद्रक में होता है। अल्प मात्रा में  माइटोकांड्रिया व क्लोरोप्लास्ट में भी होता है। डीएनए जीवो में पाए जाने वाले सबसे बड़े अणु हैं। प्रत्येक डीएनए अणु हजारों इकाइयों या एकलकों का बना होता है। इन  एकलको डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक या न्यूक्लाइड्स कहते हैं। DNA मुख्य रूप से नाइट्रोजनी क्षार-एडिनीन ग्वानीन साइटोसीन थाइमिन आदि तथा डीआक्सीराइबोस शर्करा, फास्फेट आदि का बना होता है।

ये भी पढ़ें-  साबुन और डिटर्जेंट में अंतर || difference between soap and detergent

डीएनए के प्रकार (Types of DNA)

DNA को द्विकुंडल के घूर्णन के आधार पर दो प्रकार से वर्गीकृत किया गया है- (1) वामावर्त डीएनए या Z-DNA
(2) दक्षिणावर्ती डीएनए या B-DNA

डीएनए का महत्व ( importance of DNA)

(1) यह अप्रत्यक्ष रूप से कोशिका की सभी जैव क्रियाओं का नियमन करता है।

(2) डीएनए अनुवांशिक पदार्थ है। इसका सबसे महत्वपूर्ण कार्य आनुवंशिकी सूचनाओं को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में भेजना है।

(3) डीएनए प्रोटीन संश्लेषण के लिए सभी प्रकार के आरएनए का संश्लेषण करता है।

आरएनए क्या होता हैं (Ribonucleic acid:RNA)

राइबोन्यूक्लिक अम्ल आरएनए का निर्माण डीएनए के प्रतिलिपिकरण से होता है। आरएनए में केवल एक वलय होता है। आरएनए केन्द्रक, कोशिका द्रव्य तथा राइबोसोम में मिलता है। इसमें थायमीन नहीं पाया जाता उसके स्थान पर यूरेसिल पाया जाता है।

आरएनए की खोज || RNA की किसने की

RNA की खोज सेवेरो ओकोआ,कार्ल वोसे और रॉबर्ट हॉली ने की थी।

आरएनए के प्रकार

(1) संदेशवाहक आरएनए (messenger RNA : m RNA)

(2) स्थानांतरण आरएनए (transfer RNA : tRNA)

(3) राइबोसोमल आरएनए (ribosomal RNA : rRNA)

डीएनए की खोज किसने की थी, आरएनए की खोज किसने की थी,टी आरएनए संरचना,rna के कार्य rna क्या है,रना की खोज किसने की,आर एन ए का फुल फॉर्म,आर एन ए का पूरा नाम बताइए,डीएनए परिभाषा in hindi,डीएनए और आरएनए में अंतर, डीएनए क्या होता हैं? आरएनए क्या होता हैं? आरएनए और डीएनए में अंतर, डीएनए के प्रकार,DNA का फुल फॉर्म, RNA का फुल फॉर्म,Differences between D.N.A and R.N.A in hindi,

डीएनए और आरएनए में अंतर (Differences between D.N.A and R.N.A in hindi)

क्रम संख्याअंतर का आधारडीएनए (DNA)आरएनए (RNA)
1पूरा नामडीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड (Deoxyribonucleic Acid)राइबोन्यूक्लिक एसिड (Ribonucleic Acid)
2शर्करा (Sugar)डीऑक्सीराइबोज (Deoxyribose)राइबोज (Ribose)
3आकार (Structure)डबल हेलिक्स (Double Helix)सिंगल-स्ट्रैंडेड (Single-stranded)
4नाइट्रोजन बेसएडेनिन (A), थाइमिन (T), गुआनिन (G), साइटोसिन (C)एडेनिन (A), यूरैसिल (U), गुआनिन (G), साइटोसिन (C)
5थाइमिन (Thymine) की उपस्थितिथाइमिन (Thymine) मौजूद होता है।थाइमिन के स्थान पर यूरैसिल (Uracil) होता है।
6कार्यआनुवंशिक जानकारी को संग्रहित और स्थानांतरित करता है।प्रोटीन संश्लेषण में मदद करता है।
7स्थानमुख्य रूप से नाभिक (Nucleus) में पाया जाता है।नाभिक और साइटोप्लाज्म (Cytoplasm) दोनों में पाया जाता है।
8स्थायित्व (Stability)अधिक स्थिर होता है।कम स्थिर होता है।
9प्रतिक्रिया (Reactivity)कम प्रतिक्रियाशील होता है।अधिक प्रतिक्रियाशील होता है।
10संश्लेषण (Synthesis)डीएनए प्रतिकृति (Replication) द्वारा स्वयं की प्रतिकृति बनाता है।डीएनए के ट्रांसक्रिप्शन (Transcription) से बनता है।
11एंजाइम द्वारा संश्लेषणडीएनए पॉलिमरेज़ (DNA Polymerase) द्वारा संश्लेषण होता है।आरएनए पॉलिमरेज़ (RNA Polymerase) द्वारा संश्लेषण होता है।
12आयु (Lifespan)लंबे समय तक जीवित रहता है।अल्पायु होता है और जल्दी नष्ट हो जाता है।
13म्यूटेशन की संभावनाम्यूटेशन की संभावना कम होती है।म्यूटेशन की संभावना अधिक होती है।
14प्रकारकेवल एक प्रकार का होता है।mRNA, tRNA और rRNA तीन प्रकार के होते हैं।
15प्रोटीन संश्लेषण में भूमिकासीधे भाग नहीं लेता, बल्कि निर्देश प्रदान करता है।सीधे प्रोटीन संश्लेषण में भाग लेता है।
16संबंधित एंजाइमडीएनए लिगेज (DNA Ligase) आदि।आरएनए पॉलिमरेज़ (RNA Polymerase) आदि।
17संरचना की लंबाईबहुत लंबी श्रृंखला होती है।छोटी श्रृंखला होती है।
18आनुवंशिक कोडआनुवंशिक कोड को स्थायी रूप से संग्रहित करता है।कोड को पढ़ता और प्रोटीन बनाने में मदद करता है।
19संश्लेषण स्थाननाभिक (Nucleus) में संश्लेषण होता है।नाभिक में निर्मित होकर साइटोप्लाज्म में कार्य करता है।
20मिलने वाले जीवसभी जीवों (विषाणु को छोड़कर) में पाया जाता है।सभी जीवों में पाया जाता है।

DNA और RNA में अंतर

क्र०सं०डीएनएआरएनए
1डीऑक्सीराइबोस शर्करा होती है।राइबोस शर्करा होती है।
2DNA स्थायी होता है।RNA अस्थायी होता है।
3इसमें फॉस्फोरिक अम्ल होता है जो शर्करा के एक अणु को दूसरे में संयोजित करता है।DNA की तरह ही होता है।
4द्विगुणन की क्षमता होती है।नहीं होती है।
5इसमें नाइट्रोजनी क्षार-एडिनीन ग्वानीन साइटोसीन थाइमिन आदि पाए जाते है।एडिनीन ग्वानीन साइटोसीन व यूरेसिल आदि पाए जाते है अर्थात यहाँ पर थायमीन की जगह यूरेसिल होता है।
6इसके अणु में न्यूक्लिओटाइड्स की दो लंबी श्रृंखलाएं एक दूसरे के चारों ओर वलयाकार क्रम में कुंडलित रहती हैं।इसके अणु में स्वयं के ऊपर वलित या कुंडलित केवल एक ही श्रंखला होती है।
7यह एक आनुवंशिक पदार्थ है जो कोशिकाओं की सभी क्रियाओं का नियमन करता है।यह आनुवंशिक सूचना वाहक का कार्य करता है और प्रोटीन संश्लेषण में सहायक होता है।
8मुख्य रूप से केंद्रक के अंदर गुणसूत्रों में मिलता है। इसकी कुछ मात्रा माइटोकांड्रिया लवक तथा सेंट्रिओल में भी मिलती है।यह केंद्र के अंदर केन्द्रक में तथा राइबोसोम अन्तर्द्रव्यी जालिका और कोशिका द्रव्य में मिलता है।

दोस्तों आपको या आर्टिकल डीएनए और आरएनए में अंतर कैसा लगा हमें कमेंट करके बताएं तथा इसे शेयर जरूर करें।

Tags-डीएनए की खोज किसने की थी, आरएनए की खोज किसने की थी,टी आरएनए संरचना,rna के कार्य rna क्या है,रना की खोज किसने की,आर एन ए का फुल फॉर्म,आर एन ए का पूरा नाम बताइए,डीएनए परिभाषा in hindi,डीएनए और आरएनए में अंतर, डीएनए क्या होता हैं? आरएनए क्या होता हैं? आरएनए और डीएनए में अंतर, डीएनए के प्रकार,DNA का फुल फॉर्म, RNA का फुल फॉर्म,Differences between D.N.A and R.N.A in hindi,

Leave a Comment