जंतु कोशिका और पादप कोशिका में अंतर || difference between animal cell and plant cell in hindi

दोस्तों आज हम आपको अंतरों की श्रृंखला में जंतु कोशिका और पादप कोशिका में अंतर बताएंगे।

साथ ही साथ में hindiamrit.com आपको पादप कोशिका किसे कहते है,पादप कोशिका की संरचना,जन्तु कोशिका की संरचना,पादप कोशिका का चित्र,जंतु कोशिका का चित्र आदि की जानकारी भी उपलब्ध कराएंगे।

Contents

जंतु कोशिका और पादप कोशिका में अंतर

पादप कोशिका और जंतु कोशिका में अंतर बताइए,पादप कोशिका और जंतु कोशिका में तुलना,पादप कोशिका का वर्णन,पादप कोशिका किसे कहते है, difference between animal cell and plant cell in hindi, जंतु कोशिका का चित्र, पादप कोशिका का चित्र,figure of plant cell,figure of animal cell, जंतु कोशिका किसे कहते हैं,कोशिका सिद्धान्त किसने दिया,
difference between animal cell and plant cell in hindi

दोस्तों इसमें अंतर जानने से पहले हमको कोशिका की परिभाषा जान लेनी चाहिए कि कोशिका किसे कहते हैं ,कोशिका के प्रकार आदि बातों को समझ लेना चाहिए।

कोशिका को जीवन की रचनात्मक एवं कार्यात्मक इकाई कहा जाता है।

हमारे शरीर में होने वाली समस्त क्रियाएं कोशिका में ही होती हैं। अर्थात कोशिका ही समस्त कार्यों की निर्वाहक है।

कोशिका दो प्रकार की होती है

(1) प्रोकैरियोटिक कोशिका

(2) यूकैरियोटिक कोशिका

।। प्रोकैरियोटिक तथा यूकैरियोटिक कोशिका इसे कहते हैं तथा इनमें क्या अंतर है तथा यह कहां पाई जाती हैं पढ़िए इस लिंक को टच करके।।

सबसे छोटी कोशिका का नाम क्या है?

प्ल्यूरो-न्यूमोनिया नामक वायरस सबसे छोटी कोशिका है जिसका व्यास 0.1 माइक्रोन है।

सबसे बड़ी कोशिका का नाम क्या है?

शुतुरमुर्ग का अंडा सबसे बड़ी कोशिका है जिसका व्यास 15 सेंटीमीटर होता है।

इसे भी पढ़िये

ब्रायोफाइटा तथा ट्रेकियोफाइटा में अंतर

आवृतबीजी तथा अनावृतबीजी में अंतर

एकबीजपत्री तथा द्विबीजपत्री में अंतर

साईकल से सीख- कहानी


पादप कोशिका की संरचना

पादप कोशिका के मुख्य 3 भाग होते हैं-
(1) कोशिका भित्ति ( cell wall)
(2) जीवद्रव्य   (protoplasm)
(3) रिक्तिकाएँ (vacuoles)

कोशिका भित्ति केवल पादप कोशिका में ही पाई जाती है। जंतु कोशिका में कोशिका भित्ति का अभाव रहता है।

ये भी पढ़ें-  विस्पन्द और व्यतिकरण में अंतर || Difference between beats and interference

इसके अतिरिक्त पादप कोशिका में रिक्तिकाओं का आकार बहुत बड़ा तथा संख्या कम एक या दो होती है।

परंतु जंतु कोशिका में रितिकाओं का आकार छोटा तथा संख्या अधिक होती है।

हमारे चैनल को सब्सक्राइब करके हमसे जुड़िये और पढ़िये नीचे दी गयी लिंक को टच करके विजिट कीजिये ।

https://www.youtube.com/channel/UCybBX_v6s9-o8-3CItfA7Vg

जंतु कोशिका और पादप कोशिका में अंतर || difference between animal cell and plant cell in hindi

जंतु कोशिका(animal cell)पादप कोशिका(plant cell)
कोशिका भित्ति का अभाव रहता है।कवकों को छोड़कर सभी पादप कोशिकाओं में प्लाज्मा झिल्ली के चारों ओर सेलुलोस की बनी कोशिका भित्ती होती है।
लवक नही होते।कोशिका द्रव्य में लवक (हरित लवक) होते हैं।
रिक्तिकायें अधिक किन्तु छोटी होती है।रिक्तिकायें कम (1 या 2) किन्तु बड़ी होती है।
तारककाय उपस्थित होते है।अनुपस्थित होते है।
गाल्जीकाय पूर्ण विकसित एवं स्पष्ट होता है।कम विकसित तथा छितरा हुआ होता है।
संचित भोजन ग्लीइकोजन के रूप में होता हैं।कवक के अलावा सभी पादप कोशिका में मंड के रूप में भोजन संचित रहता है।
इस कोशिका में विभाजन के समय एक खाँच कोशिका को दो भागों में बांटती है। यह बाहर से अंदर की ओर बढ़ती है।कोशिका विभाजन के समय पादप कोशिका के मध्य में कोशिका प्लेट बनती है जो अंदर की ओर बढ़ती है।

दोस्तों आपको यह आर्टिकल जंतु कोशिका और पादप कोशिका में अंतर कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं तथा इसे शेयर जरूर करें।

Tags- पादप कोशिका और जंतु कोशिका में अंतर बताइए,पादप कोशिका और जंतु कोशिका में तुलना,पादप कोशिका का वर्णन,पादप कोशिका किसे कहते है, difference between animal cell and plant cell in hindi, जंतु कोशिका का चित्र, पादप कोशिका का चित्र,figure of plant cell,figure of animal cell, जंतु कोशिका किसे कहते हैं,कोशिका सिद्धान्त किसने दिया,

Leave a Comment