प्रोकैरियोटिक और यूकैरियोटिक कोशिका में अंतर || difference between prokaryotic and Eukaryotic

दोस्तों आज हम आपको अंतरों की श्रृंखला में प्रोकैरियोटिक और यूकैरियोटिक कोशिका में अंतर बताएंगे।

साथ ही साथ में hindiamrit.com आपको प्रोकैरियोटिक कोशिका किसे कहते है,यूकैरियोटिक कोशिका किसे कहते है की जानकारी भी उपलब्ध कराएंगे।

Contents

प्रोकैरियोटिक और यूकैरियोटिक कोशिका में अंतर

प्रोकैरियोटिक कोशिका किसे कहते हैं,प्रोकैरियोटिक कोशिका के लक्षण, प्रोकैरियोटिक कोशिका किसमें पाई जाती है, प्रोकैरियोटिक और यूकैरियोटिक कोशिका में अंतर, प्रोकैरियोटिक कोशिका का चित्र, यूकैरियोटिक कोशिका किसे कहते हैं, यूकैरियोटिक कोशिका का चित्र, यूकैरियोटिक कोशिका की परिभाषा, यूकैरियोटिक कोशिका की संरचना,यूकैरियोटिक कोशिका का नामांकित चित्र,यूकैर्योसाइटों और प्रोकीर्योट्स के बीच का अंतर,प्रोकार्योटिक और यूकेरियोटिक सेल के बीच का अंतर,prokaryotes और eukaryotes के बीच मुख्य अंतर,
difference between prokaryotic and Eukaryotic

कोशिका जीव की आधारभूत संरचनात्मक एवं कार्यात्मक इकाई है। जीवो की सभी जैव क्रियाएं इन्हीं कोशिकाओं के अंदर होती है।

कोशिका की खोज किसने की?

रॉबर्ट हुक ने 1665 में कोशिका की खोज की इन्होंने इसे सेल्युला (cellula) नाम दिया। बाद में इसी नाम को सेल अथवा कोशिका कहा गया।

रॉबर्ट हुक ने कार्क के टुकड़े की पतली काट को सूक्ष्मदर्शी द्वारा देखा और उसमें मधुमक्खी के छत्ते की कोठारियों जैसी संरचना देखी जिसे उन्होंने कोशिका नाम दिया।

कोशिका सिद्धान्त किसने दिया

सन 1838 में मैथलियस जे० श्लाइडेन तथा सन 1839 में थियोडर श्वान ने कोशिका सिद्धांत दिया।

मैथलियस जे० श्लाइडेन ने पादप कोशिका के आधार पर कोशिका सिद्धांत दिया।

जबकि थियोडर श्वान ने जंतु कोशिका के आधार पर कोशिका सिद्धांत दिया।

कोशिका के प्रकार

(1) प्रोकैरियोटिक कोशिका
(2) यूकैरियोटिक कोशिका

हमारे चैनल को सब्सक्राइब करके हमसे जुड़िये और पढ़िये नीचे दी गयी लिंक को टच करके विजिट कीजिये ।

https://www.youtube.com/channel/UCybBX_v6s9-o8-3CItfA7Vg


प्रोकैरियोटिक कोशिका किसे कहते है

रचना के आधार पर यह कोशिकाएं आद्य (primitive) होती हैं।

केंद्रक पदार्थ के चारों ओर केंद्रक झिल्ली नहीं होती इनमें केंद्रक पदार्थ डीएनए न्यूक्लिक अम्ल का बना होता है।

जिससे प्रोटींस नहीं जुड़े होते और ना ही इसके चारों ओर केंद्रक झिल्ली होती है।

इस प्रकार की रचना को न्यूक्लाइड कहते है।

ये भी पढ़ें-  पादप जगत का वर्गीकरण : पुष्पोद्भिद (Phanerogams) एवं अपुष्पोद्भिद (cryptogams)

डीएनए अणु मुक्त रूप से कोशिका द्रव्य में पड़े रहते हैं।

कोशिका द्रव्य में आरएनए अणु मुक्त रूप से  मिलते हैं।

प्रोकैरियोटिक कोशिका में हिस्टोन प्रोटीन नहीं होती इनमें माइटोकांड्रिया हरित लवक (क्लोरोप्लास्ट),गाल्जीकाय, लाइसोसोम भी नहीं होते है।

प्रोकैरियोटिक कोशिका के उदाहरण

(1) हरी नीली शैवाल

(2) जीवाणु

आपको यह भी पढ़ना चाहिए

पादप और जन्तु कोशिका में अंतर

एकबीजपत्री तथा द्विबीजपत्री में अंतर

ब्रायोफाइटा और ट्रेकियोफाइटा में अंतर

यूकैरियोटिक कोशिका किसे कहते है

वे कोशिकाएं जिनमें केंद्रक कला युक्त केंद्रक तथा सुविकसित कोशिकांग जैसे माइटोकांड्रिया, गाल्जीकाय, अन्तर्द्रव्यी जालिका तथा लवक आदि पाए जाते हैं यूकैरियोटिक कोशिकाएं कहलाते हैं।

इस कोशिका में केंद्रकीय पदार्थ कोशिका द्रव्य के सीधे संपर्क में नहीं रहते।

इन कोशिकाओं के गुणसूत्र में हिस्टोन प्रोटीन पाई जाती है।

इनमें 70s 80s प्रकार के राइबोसोमस पाए जाते हैं।

यूकैरियोटिक कोशिका के उदाहरण

किस प्रकार की कोशिकाएं सामान्य हैं तथा यह सभी पौधों ,जंतुओं एवं शैवालों (नीले हरे शैवालों को छोड़कर)  में पाई जाती है।

प्रोकैरियोटिक और यूकैरियोटिक कोशिका में अंतर || difference between prokaryotic and Eukaryotic

प्रोकैरियोटिक कोशिकायूकैरियोटिक कोशिका
इसमें कोशाद्रव्य सम्पूर्ण कोशिका में फैला रहता है।कोशाद्रव्य केन्द्रक एवं कोशिका कला के मध्य फैला होता है।
राइबोसोम 70S प्रकार के होते हैं।70S व 80S दोनों प्रकार के होते है।
रिक्तिका नहीं होती ।रिक्तिका होती है।
लाइसोसोम अनुपस्थित होते है।उपस्थित होते है।
इनमें श्वसन जीवद्रव्य कला द्वारा होता है।श्वसन माइटोकॉन्ड्रिया द्वारा होता है।
इस कोशिका में कोशिकांग जैसे गाल्जीकाय,अंतर्द्रव्यी जलिका,लवक तथा माइटोकांड्रिया आदि अनुपस्थित होते हैं।यहाँ सभी कोशिकांग उपस्थित होते हैं।
केन्द्रक विकसित नहीं होता ।पूर्ण विकसित होता है।


महत्वपूर्ण प्रश्न

ये भी पढ़ें-  यांत्रिक और विद्युत चुम्बकीय तरंगों में अंतर || difference between mechanical and electro magnetic Waves

प्रश्न – 1 – किन कोशिकाओं में रिक्तिकायें नहीं पाई जाती है ?

उत्तर – प्रोकैरियोटिक कोशिका ।

प्रश्न – 2 – किन कोशिकाओं में केवल 70S राइबोसोम पाया जाता है ?

उत्तर – प्रोकैरियोटिक कोशिका ।

प्रश्न – 3 – किन कोशिकाओं का केन्द्रक पूर्ण विकसित होता है ?

उत्तर – यूकैरियोटिक कोशिका

प्रश्न – 4 – किन कोशिकाओं में लाइसोसोम उपस्थित होते हैं ?

उत्तर – यूकैरियोटिक कोशिका

दोस्तों आपको यह आर्टिकल प्रोकैरियोटिक और यूकैरियोटिक कोशिका में अंतर कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं तथा इसे शेयर जरूर करें।

Tags- प्रोकैरियोटिक कोशिका किसे कहते हैं,प्रोकैरियोटिक कोशिका के लक्षण, प्रोकैरियोटिक कोशिका किसमें पाई जाती है, प्रोकैरियोटिक और यूकैरियोटिक कोशिका में अंतर , प्रोकैरियोटिक कोशिका का चित्र, यूकैरियोटिक कोशिका किसे कहते हैं, यूकैरियोटिक कोशिका का चित्र, यूकैरियोटिक कोशिका की परिभाषा, यूकैरियोटिक कोशिका की संरचना,यूकैरियोटिक कोशिका का नामांकित चित्र,यूकैर्योसाइटों और प्रोकीर्योट्स के बीच का अंतर,प्रोकार्योटिक और यूकेरियोटिक सेल के बीच का अंतर,prokaryotes और eukaryotes के बीच मुख्य अंतर, 

Leave a Comment