दोस्तों आज hindiamrit आपके लिए प्रमुख अंतरों की श्रृंखला में ध्वनि और प्रकाश में अंतर || difference between sound and light लेकर आया है। तो आज हम आपको ध्वनि किसे कहते हैं,प्रकाश की चाल कितनी होती है,ठोस में ध्वनि की चाल,द्रव में ध्वनि की चाल,गैस में ध्वनि की चाल,प्रकाश के गुण,प्रकाश कौन सी तरंग है,ध्वनि कौन सी तरंग है,dhvni aur prakash me antar, difference between sound and light आदि की जानकारी प्रदान करेंगे।
Contents
ध्वनि और प्रकाश में अंतर || difference between sound and light
ठोस में ध्वनि की चाल,द्रव में ध्वनि की चाल,गैस में ध्वनि की चाल,प्रकाश की परिभाषा हिंदी में,अवश्रव्य ध्वनि,ध्वनि तरंग के अभिलक्षण,श्रव्य ध्वनि क्या है?,ध्वनि तरंगों की प्रकृति अनुदैर्ध्य क्या है?,मनुष्य ध्वनि आवृत्ति जिसे सुन सकते है,ध्वनि की परिभाषा क्या है,ध्वनि के प्रकार इन हिंदी,वायु में ध्वनि तरंगे क्या होती है?,ध्वनि की परिभाषा क्या है,ध्वनि के प्रकार इन हिंदी,dhvni aur prakash me antar, difference between sound and light,ध्वनि तरंग क्या है,ध्वनि किसे कहते है Hindi,ध्वनि और प्रकाश में अंतर,

ध्वनि किसे कहते हैं || what is sound
वह मानसिक संवेदना जो हमें कानो द्वारा प्राप्त होती है,ध्वनि कहलाती है।ध्वनि तरंगों की प्रकृति अनुदैर्ध्य होती हैं। अतः व्यापक रूप से हम कह सकते हैं कि किसी भी प्रत्यास्थ माध्यम में संचरित होने वाली अनुदैर्ध्य तरंगों को ध्वनि तरंगें कहते हैं।
ध्वनि तरंगों के प्रकार || types of sound waves
Sound waves ध्वनि तरंगों का आवृत्ति परिसर के आधार पर वर्गीकरण किया गया है।
(1) श्रव्य तरंगें (Audible Waves)
“वे ध्वनि तरंगें जिन्हें हमारा कान आसानी से सुन सकता है श्रव्य तरंगें कहलाती है।” इन तरंगों की आवृत्ति 20 हर्ट्स से लेकर 20,000 हर्ट्स तक होती है। वे निम्नतम तथा उच्चतम आवृत्तियों की श्रव्यता की सीमाएँ कहलाती हैं। श्रव्य तरंगें मनुष्य तथा जानवरों की आवाजों से घण्टी, ढोल, तबला, वायलिन, सितार आदि से उत्पन्न होती हैं।
(2) अवश्रव्य तरंगें (Infrasonic Waves)
“वे अनुदैर्घ्य यान्त्रिक तरंगें, जिनकी आवृत्तियाँ 20 हर्ट्स के नीचे होती हैं अवश्रव्य तरंगें कहलाती हैं।” ये तरंगें मनुष्य को सुनाई नहीं देती हैं। ये तरंगें बहुत बड़े आकार के स्रोतों के कम्पन करने से उत्पन्न होती हैं। ये तरंगें भूकम्प के समय, ज्वालामुखी विस्फोट व व्हेल हाथी जैसे प्राणियों में उत्पन्न होती हैं।
(3) पराश्रव्य तरंगें (Ultrasonic Waves)
“वे अनुदैर्घ्य यान्त्रिक तरंगें, जिनकी आवृत्तियाँ 20,000 हर्ट्स से ऊँची होती हैं, पराश्रव्य तरंगें कहलाती हैं।” इन तरंगों को गाल्टन की सीटी तथा दाब वैद्युत प्रभाव की विधि द्वारा क्वार्ट्ज के क्रिस्टल के कम्पनों से उत्पन्न कर सकते हैं । चमगादड़, बिल्लियाँ, कुत्ते, पॉरपॉइज जैसे कुछ प्राणी, कुछ पक्षी तथा कुछ कीट भी पराश्रव्य तरंगें उत्पन्न करते हैं। इन तरंगों की तरंगदैर्घ्य बहुत कम होने के कारण इन्हें एक पतले किरण-पुंज के रूप में बहुत दूर तक भेजा जा सकता है। इनकी आवृति बहुत अधिक होने के कारण ये अपने साथ बहुत ऊर्जा ले जाती हैं। इन तरंगों के अनेक लाभदायक उपयोग हैं। जैसे -कृषि,चिकित्सा,दूरी मापन आदि में।

प्रश्न 1– ठोस में ध्वनि की चाल की चाल कितनी होती है?
5130 मीटर/सेकंड
प्रश्न 2 – द्रव में ध्वनि की चाल की चाल कितनी होती है?
1483 मीटर/सेकंड
प्रश्न – 3– गैस में ध्वनि की चाल की चाल कितनी होती है?
332 मीटर/सेकंड
ध्वनि की विशेषताएँ:
- माध्यम आवश्यक है – ध्वनि को यात्रा करने के लिए वायु, जल या ठोस माध्यम की आवश्यकता होती है; यह निर्वात (Vacuum) में नहीं फैल सकती।
- अनुदैर्ध्य तरंग (Longitudinal Wave) – ध्वनि की तरंगें माध्यम में संपीड़न (Compression) और प्रसार (Rarefaction) के रूप में फैलती हैं।
- गति – वायु में ध्वनि की गति लगभग 343 मीटर/सेकंड होती है, जबकि ठोस में यह अधिक होती है।
- आवृत्ति (Frequency) – ध्वनि की आवृत्ति (Hz में मापी जाती है) उसके ऊँचे या नीचे स्वर को निर्धारित करती है।
- तीव्रता (Intensity) – ध्वनि की तीव्रता डेसिबल (dB) में मापी जाती है और यह ध्वनि की शक्ति को दर्शाती है।
ध्वनि का महत्व:
- संचार (बातचीत, संगीत)
- चिकित्सा (अल्ट्रासाउंड)
- इंजीनियरिंग (सोनार, ध्वनि परीक्षण)
- प्रकृति (पशुओं द्वारा संचार)
संक्षेप में, ध्वनि ऊर्जा का एक रूप है, जो माध्यम में कणों के कंपन से उत्पन्न होती है और हमारे श्रवण तंत्र (Ear) द्वारा सुनी जाती है।
प्रकाश किसे कहते हैं || what is light
ऐसा विकिरण जो हमारी आँखों को संवेदित करता है,प्रकाश कहलाता है। यह विद्युत चुंबकीय तरंग होता है। प्रकाश की चाल 3×10^8 मीटर/सेकंड होती है। प्रकाश की तरंगदैर्घ्य 3.9 × 10^–13 से 7.8 × 10^–13 होती है। प्रकाश को चलने के लिए किसी माध्यम की आवश्यकता नहीं होती है।
प्रकाश से सम्बन्धित घटनाएं || प्रकाश की घटनाएं
(1) प्रकाश का अपवर्तन ( refraction of light )
(2) प्रकाश का परावर्तन ( reflection of light )
(3) प्रकाश का प्रकीर्णन ( scattering of light )
(4) प्रकाश का वर्ण विक्षेपण ( dispersion of light )
(5) प्रकाश का ध्रुवण ( polarisation of light )
प्रकाश के गुण || characteristics of light
(1) प्रकाश सीधी रेखा में चलता है।
(2) प्रकाश को चलने के लिए किसी माध्यम की आवश्यकता नहीं होती है।
(3) प्रकाश एक प्रकार की ऊर्जा है।
(4) प्रकाश की चाल 3×10^8 मीटर/सेकंड होती है।
(5) प्रकाश की तरंगदैर्घ्य 3.9 × 10^–13 से 7.8 × 10^–13 होती है।
(6) प्रकाश वस्तुओं को तो दिखाता है परंतु स्वयं नहीं दिखता।
प्रकाश तरंग के प्रकार || types of light waves
(1) दृश्य प्रकाश
इस प्रकाश के द्वारा हम वस्तुओं को देख पाते हैं। इसे श्वेत प्रकाश भी कहा जाता है। इसके अंतर्गत कुल 7 रंग आते हैं। लाल नारंगी पीला हरा नीला जामुनी बैंगनी आदि।
(2) अवरक्त प्रकाश
यह प्रकाश हमें गर्मी प्रदान करता है।
(3) पराबैगनी प्रकाश
यह प्रकाश अदृश्य होता है। तथा यह पृथ्वी पर नहीं आता है। पृथ्वी के ऊपर स्थित ओजोन परत इसको रोक लेती है क्योंकि यह हमारे लिए हानिकारक है।
प्रश्न 4 – सबसे अधिक तरंगदैर्ध्य किस रंग की होती है?
लाल रंग की तरंगदैर्ध्य सबसे अधिक होती है।
प्रश्न 5 – सबसे कम तरंगदैर्ध्य किस रंग की होती है?
बैंगनी रंग की तरंगदैर्ध्य सबसे कम होती है।
प्रकाश की विशेषताएँ:
- विद्युतचुंबकीय तरंग – प्रकाश में विद्युत और चुंबकीय क्षेत्रों का दोलन होता है, जो एक-दूसरे के लंबवत (Perpendicular) होते हैं।
- अनुप्रस्थ तरंग (Transverse Wave) – प्रकाश की तरंगें अनुप्रस्थ होती हैं, जिसमें कण तरंग के संचरण दिशा के लंबवत दोलन करते हैं।
- गति – निर्वात (Vacuum) में प्रकाश की गति लगभग 3 × 10⁸ मीटर/सेकंड (299,792,458 मीटर/सेकंड) होती है।
- अपवर्तन (Refraction) – जब प्रकाश एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाता है, तो उसकी गति और दिशा बदल जाती है।
- परावर्तन (Reflection) – जब प्रकाश किसी सतह से टकराकर वापस लौटता है, तो इसे परावर्तन कहते हैं।
- विवर्तन (Diffraction) – प्रकाश जब किसी संकीर्ण छिद्र से गुजरता है, तो वह मुड़ जाता है, जिसे विवर्तन कहते हैं।
- विचलन (Dispersion) – जब प्रकाश विभिन्न तरंगदैर्घ्य में विभाजित होता है (जैसे, इंद्रधनुष में), तो इसे विचलन कहते हैं।
प्रकाश का महत्व:
- देखने की क्षमता – प्रकाश के बिना हम वस्तुओं को नहीं देख सकते।
- ऊर्जा स्रोत – सूर्य का प्रकाश जीवन के लिए आवश्यक ऊर्जा प्रदान करता है।
- संचार – ऑप्टिकल फाइबर, लेज़र और अन्य संचार तकनीकों में प्रकाश का उपयोग किया जाता है।
- चिकित्सा – एक्स-रे, अल्ट्रावायलेट और इन्फ्रारेड तकनीक चिकित्सा क्षेत्र में उपयोगी हैं।

प्रकाश और ध्वनि में अंतर || difference between light and sound
आधार | ध्वनि (Sound) | प्रकाश (Light) |
---|---|---|
परिभाषा | ध्वनि एक यांत्रिक तरंग है जो माध्यम के कंपन से उत्पन्न होती है। | प्रकाश एक विद्युतचुंबकीय तरंग है जो ऊर्जा के रूप में संचारित होती है। |
गति | लगभग 343 मीटर/सेकंड (वायु में) | 3 × 10⁸ मीटर/सेकंड (निर्वात में) |
माध्यम की आवश्यकता | ध्वनि को यात्रा करने के लिए माध्यम (वायु, जल, ठोस) चाहिए। | प्रकाश निर्वात में भी यात्रा कर सकता है, माध्यम की आवश्यकता नहीं होती। |
तरंगों का प्रकार | अनुदैर्ध्य तरंग (Longitudinal Waves) | अनुप्रस्थ तरंग (Transverse Waves) |
उत्पत्ति का कारण | कंपन (Vibration) | आवेशित कणों का कंपन (Oscillation of charged particles) |
प्रतिध्वनि / परावर्तन | ध्वनि में प्रतिध्वनि (Echo) होती है। | प्रकाश में परावर्तन (Reflection) होता है। |
अपवर्तन (Refraction) | ध्वनि का अपवर्तन माध्यम के घनत्व पर निर्भर करता है। | प्रकाश का अपवर्तन माध्यम के अपवर्तनांक पर निर्भर करता है। |
विवर्तन (Diffraction) | ध्वनि में विवर्तन अधिक स्पष्ट होता है। | प्रकाश में विवर्तन कम स्पष्ट होता है। |
ऊर्जा का रूप | यांत्रिक ऊर्जा (Mechanical Energy) | विद्युतचुंबकीय ऊर्जा (Electromagnetic Energy) |
सुनने/देखने की सीमा | मानव कान 20 Hz से 20 kHz तक की ध्वनि सुन सकता है। | मानव आँख 400 nm से 700 nm तक के प्रकाश को देख सकती है। |
तीव्रता की माप | डेसिबल (Decibel – dB) | ल्यूमिनेंस (Lumen) |
प्रभावित कारक | तापमान, दबाव और माध्यम की प्रकृति | माध्यम का अपवर्तनांक और सतह की प्रकृति |
विलंबता (Delay) | ध्वनि की गति कम होने के कारण अधिक दूरी पर विलंब होता है। | प्रकाश बहुत तेज होने के कारण कोई स्पष्ट विलंब नहीं होता। |
प्रकाश और ध्वनि में अंतर (टेबल 2)
ध्वनि (sound) | प्रकाश(light) |
ये यांत्रिक तरंगे है। | विद्युत चुम्बकीय तरंगे हैं। |
इनके संचरण के लिए माध्यम की आवश्यकता होती है। | नहीं होती है। |
ये अनुदैर्ध्य तरंगे हैं। | अनुप्रस्थ है। |
ध्वनि की तरंगदैर्ध्य 1 मीटर कोटि की होती है। | प्रकाश की तरंगदैर्घ्य 3.9 × 10^–13 से 7.8 × 10^–13 होती है। |
इनकी चाल प्रकाश की तुलना में बहुत कम होती है। | चाल बहुत अधिक होती है। |
इसकी चाल पर वायु या नमी का प्रभाव पड़ता है। | किसी का प्रभाव नहीं पड़ता है। |
ध्वनि तरंगों में माध्यम के कण अपनी अपनी साम्य अवस्थाओं के दोनों ओर आवर्त गति करते हैं। | इन तरंगों में वैद्युत क्षेत्र तथा चुम्बकीय क्षेत्र परस्पर लंबवत दोलन करते हैं। |
आपको यह भी पढ़ना चाहिए
अल्फा बीटा गामा किरणों में अंतर
पीला तथा लाल फॉस्फोरस में अंतर
ध्वनि और प्रकाश में अंतर से जुड़े 20 FAQS
- ध्वनि की गति अधिक होती है या प्रकाश की?
उत्तर: प्रकाश की - ध्वनि किस माध्यम में यात्रा करती है?
उत्तर: ठोस, द्रव और गैस में - प्रकाश को यात्रा के लिए माध्यम की आवश्यकता होती है या नहीं?
उत्तर: नहीं - ध्वनि की गति वायु में कितनी होती है?
उत्तर: लगभग 343 मीटर/सेकंड - प्रकाश की गति निर्वात में कितनी होती है?
उत्तर: 3 × 10⁸ मीटर/सेकंड - ध्वनि की तरंगें कैसी होती हैं?
उत्तर: अनुदैर्ध्य (Longitudinal) - प्रकाश की तरंगें कैसी होती हैं?
उत्तर: अनुप्रस्थ (Transverse) - क्या ध्वनि निर्वात में यात्रा कर सकती है?
उत्तर: नहीं - क्या प्रकाश निर्वात में यात्रा कर सकता है?
उत्तर: हाँ - ध्वनि किसके कारण उत्पन्न होती है?
उत्तर: कंपन (Vibration) - ध्वनि को मापने की इकाई क्या है?
उत्तर: डेसिबल (Decibel – dB) - प्रकाश की तीव्रता को मापने की इकाई क्या है?
उत्तर: ल्यूमिनेंस (Lumen) - मनुष्य किस आवृत्ति की ध्वनि सुन सकता है?
उत्तर: 20 हर्ट्ज से 20 किलोहर्ट्ज - प्रकाश का परावर्तन किस नियम से होता है?
उत्तर: परावर्तन का नियम (Law of Reflection) - ध्वनि की ऊँचाई (Pitch) किस पर निर्भर करती है?
उत्तर: आवृत्ति (Frequency) पर - प्रकाश की विभिन्न रंगों में क्या भिन्नता होती है?
उत्तर: तरंगदैर्घ्य (Wavelength) - प्रतिध्वनि (Echo) कब सुनाई देती है?
उत्तर: जब ध्वनि 0.1 सेकंड या अधिक समय बाद वापस आती है - इंद्रधनुष का निर्माण किसके कारण होता है?
उत्तर: प्रकाश का परावर्तन, अपवर्तन और विवर्तन - ध्वनि की तीव्रता किस पर निर्भर करती है?
उत्तर: आयाम (Amplitude) पर - कौन तेज गति से यात्रा करता है – ध्वनि या प्रकाश?
उत्तर: प्रकाश
दोस्तों आशा है कि आपको यह आर्टिकल ध्वनि और प्रकाश में अंतर पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताएं तथा ध्वनि और प्रकाश में अंतर को शेयर जरूर करें।
Tags- ध्वनि के प्रकार,प्रकाश की परिभाषा,प्रकाश के परावर्तन के कितने?,ध्वनि की चाल,प्रकाश के गुण,ठोस में ध्वनि की चाल,द्रव में ध्वनि की चाल,गैस में ध्वनि की चाल,प्रकाश की परिभाषा हिंदी में,अवश्रव्य ध्वनि,ध्वनि तरंग के अभिलक्षण,श्रव्य ध्वनि क्या है?,ध्वनि तरंगों की प्रकृति अनुदैर्ध्य क्या है?,मनुष्य ध्वनि आवृत्ति जिसे सुन सकते है,ध्वनि की परिभाषा क्या है,ध्वनि के प्रकार इन हिंदी,वायु में ध्वनि तरंगे क्या होती है?,ध्वनि की परिभाषा क्या है,ध्वनि के प्रकार इन हिंदी,dhvni aur prakash me antar, difference between sound and light,ध्वनि तरंग क्या है,ध्वनि किसे कहते है Hindi,ध्वनि और प्रकाश में अंतर,ध्वनि कितने प्रकार की होती है in Hindi,