वाक्य का परिवर्तन | उपवाक्य के प्रकार | vakya parivartan in hindi

नमस्कार साथियों 🙏 आपका स्वागत है। आज हम आपको हिंदी विषय के अति महत्वपूर्ण पाठ वाक्य का परिवर्तन | उपवाक्य के प्रकार | vakya parivartan in hindi से परिचित कराएंगे।

दोस्तों आप UPTET, CTET, HTET, BTC, DELED,
SUPERTET, या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं
की तैयारी करते होंगे। आप जानते है की परीक्षाओं में हिंदी विषय का उतना ही स्थान है जितना अन्य विषयो का है।

इसीलिए हिंदी की महत्ता को देखते हुए हम आपके लिए अपनी वेबसाइट hindiamrit.com पर हिंदी के वाक्य का परिवर्तन | उपवाक्य के प्रकार | vakya parivartan in hindi पाठ का विस्तृत रूप से अध्ययन प्रदान कर रहे हैं। आप हमारी वेबसाइट पर हिंदी के समस्त पाठ का विस्तृत अधिगम प्राप्त कर सकेंगे।

Contents

वाक्य का परिवर्तन | उपवाक्य के प्रकार | vakya parivartan in hindi

वाक्य परिवर्तन कीजिए,वाक्य परिवर्तन की दिशाएँ,वाक्य के परिवर्तन – हिंदी में नियम,निर्देशानुसार वाक्य परिवर्तन,अर्थ के आधार पर वाक्य परिवर्तन,निम्नलिखित वाक्यों को निर्देशानुसार परिवर्तित कीजिए,सरल वाक्य के 20 उदाहरण,वाक्य परिवर्तन किसे कहते हैं,वाक्य में परिवर्तन,वाक्य परिवर्तन exercises,वाक्य परिवर्तन कीजिए,वाक्य परिवर्तन Class 10,हिंदी में वाक्य के परिवर्तन,अर्थ के आधार पर वाक्य परिवर्तन,रचना के आधार पर वाक्य परिवर्तन, सरल वाक्य से संयुक्त वाक्य बनाना,

vakya parivartan in hindi, संयुक्त वाक्य को सरल वाक्य में बदलना, सरल वाक्य को मिश्रित वाक्य में बदलना, संयुक्त वाक्य से मिश्रित वाक्य बनाना, सरल वाक्य का संयुक्त वाक्य में परिवर्तन,

क्रिया विशेषण उपवाक्य के भेद,उपवाक्य के भेद Class 10,उपवाक्य examples,आश्रित उपवाक्य की परिभाषा,upvakya in hindi,upvakya ke prakar,आश्रित उपवाक्य क्या है,उपवाक्य का अर्थ,आश्रित उपवाक्य किसे कहते हैं,आश्रित उपवाक्य का अर्थ,प्रधान उपवाक्य के उदाहरण,upvakya in hindi,upvakya ke prakar,उपवाक्य कितने प्रकार के होते हैं,उपवाक्य के कितने भेद होते हैं,क्रिया विशेषण उपवाक्य के भेद,प्रधान उपवाक्य और आश्रित उपवाक्य,आश्रित उपवाक्य किसे कहते हैं,वाक्य और उपवाक्य में अंतर,उपवाक्य कितने प्रकार के होते हैं,प्रधान उपवाक्य के उदाहरण,आश्रित उपवाक्य का अर्थ,प्रधान उपवाक्य का अर्थ,upvakya in hindi,upvakya ke prakar,उपवाक्य के भेद,

वाक्य का परिवर्तन | उपवाक्य के प्रकार | vakya parivartan in hindi

इस टॉपिक में क्या क्या सम्मिलित किया गया है?

(1) वाक्य की परिभाषा
(2) वाक्य के प्रकार
(3) अर्थ एवं रचना के आधार पर वाक्य के प्रकार
(4) वाक्य का परिवर्तन
(5) अर्थ के आधार पर वाक्य का परिवर्तन (6) सरल वाक्य को संयुक्त वाक्य में बदलना
(7) सरल वाक्य को मिश्रित वाक्य में बदलना
(8) उपवाक्य क्या है तथा इनके प्रकार
(9) महत्वपूर्ण परीक्षा उपयोगी प्रश्न

हमने पिछले पोस्ट में वाक्य की परिभाषा एवं प्रकार के बारे में पढ़ा लिया था। आज हम वाक्य का परिवर्तन पाठ के बारे में विस्तार से पढ़ेगे।

वाक्य किसे कहते हैं || वाक्य की परिभाषा

भावों और विकारों को पूर्णतः व्यक्त करने वाले सार्थक शब्द समूहों को वाक्य कहते हैं।

अथवा

शब्दों का व्यवस्थित और सार्थक मेल वाक्य कहलाता है।

अथवा

सार्थक शब्दों का व्यवस्थित समूह जिससे अपेक्षित अर्थ प्रकट हो उसे वाक्य कहते हैं।

वाक्य के अंग

(1) उद्देश्य

(2) विधेय

ये भी पढ़ें-  उपसर्ग – परिभाषा,प्रकार,उदाहरण | upsarg in hindi

वाक्य परिवर्तन कीजिए,वाक्य परिवर्तन की दिशाएँ,वाक्य के परिवर्तन - हिंदी में नियम,निर्देशानुसार वाक्य परिवर्तन,अर्थ के आधार पर वाक्य परिवर्तन,निम्नलिखित वाक्यों को निर्देशानुसार परिवर्तित कीजिए,सरल वाक्य के 20 उदाहरण,वाक्य परिवर्तन किसे कहते हैं,वाक्य में परिवर्तन,वाक्य परिवर्तन exercises,वाक्य परिवर्तन कीजिए,वाक्य परिवर्तन Class 10,हिंदी में वाक्य के परिवर्तन,अर्थ के आधार पर वाक्य परिवर्तन,रचना के आधार पर वाक्य परिवर्तन, सरल वाक्य से संयुक्त वाक्य बनाना,Vakya parivartan in hindi,

वाक्य के प्रकार || वाक्यों का वर्गीकरण

वाक्यों के विभाजन,वाक्यों के वर्गीकरण के कुल 2 आधार हैं,जो निम्नलिखित हैं।

(1) रचना के आधार पर वाक्यों के प्रकार

(i) सरल वाक्य
(ii) संयुक्त वाक्य
(iii) मिश्रित वाक्य

(2) अर्थ के आधार पर वाक्यों के प्रकार

(i) विधान वाचक वाक्य
(ii) निषेध वाचक वाक्य
(iii) आज्ञा वाचक वाक्य
(iv) प्रश्न वाचक वाक्य
(v) इच्छा वाचक वाक्य
(vi) संदेह वाचक वाक्य
(vii) विस्मय वाचक वाक्य
(viii) संकेत वाचक वाक्य

वाक्य परिवर्तन के नियम || वाक्यों का परिवर्तन कैसे करे

(1) अर्थ के आधार पर वाक्य परिवर्तन

दोस्तों अर्थ के आधार पर वाक्य 8 प्रकार के होते हैं। किसी वाक्य को इन वाक्यों में परिवर्तन कैसे किया जाए,वाक्य परिवर्तन के नियम क्या हैं, आइये समझते हैं,एक उदाहरण की सहायता से।

वाक्य – हमारी टीम ने मैच जीत लिया है।

जो की विधानवाचक वाक्य है अब इसे कैसे अन्य वाक्यों में बदला जाए आइये समझते हैं।

अर्थ के आधार पर वाक्य का परिवर्तन

विधानवाचक वाक्य – हमारी टीम ने मैच जीत लिया है।

निषेधवाचक वाक्य – हमारी टीम ने मैच नहीं जीता है।

प्रश्नवाचक वाक्य – क्या हमारी टीम ने मैच जीता है?

संकेतवाचक वाक्य – यदि कैप्टन चाहता तो हमारी टीम मैच जीत जाती ।

सन्देहवाचक वाक्य – शायद हमारी टीम जीत जाए।

इच्छावाचक वाक्य – ईश्वर करे, हमारी टीम जीत जाए।

आज्ञावाचक वाक्य – हमारी टीम, जीतो।

विस्मयादिवाचक वाक्य –अरे! हमारी टीम जीत गई।

(2) रचना के आधार पर वाक्य का परिवर्तन

सरल से संयुक्त वाक्य में परिवर्तन || सरल वाक्य को संयुक्त वाक्य में बदलना

सरल वाक्यसंयुक्त वाक्य
बालक रो रो कर चुप हो गया। बालक रोता रहा और चुप हो गया
मुझसे मिलने के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। मुझसे मिल लेना परंतु प्रतीक्षा करनी पड़ेगी।
कठोर होकर भी सहृदय बनो। कठोर बनो परंतु सहृदय रहो।
सूर्योदय होने पर पक्षी बोलने लगे। सूर्योदय हुआ और पक्षी बोलने लगे।
वह खरीदने के लिए बाजार गया। उसे फल खरीदने थे इसलिए वह बाजार गया।
रात को आकाश में तारों का मेला लग गया। रात हुई और आकाश में तारों का मेला लग गया।
सरल वाक्य को संयुक्त वाक्य में बदलना

संयुक्त से सरल वाक्य में परिवर्तन || संयुक्त वाक्य को सरल वाक्य में बदलना

संयुक्त वाक्यसरल वाक्य
तुम बाहर गए और वह सो गया। तुम्हारे बाहर जाते ही वह सो गया।
उसने झूठ बोला, इसलिए दंड पाया। झूठ बोलने पर उसने दंड पाया।
मां ने मारा, तो बालक रूठ गया। मां के मारने पर बालक रूठ गया।
शशि गा रही है और नाच रही है। शशि गा और नाच रही है।
मजदूर परिश्रम करता है लेकिन उसका लाभ उसे नहीं मिलता। मजदूर तो अपने मेहनत का लाभ नहीं मिलता।
वह बाजार गया और केले लाया। वह बाजार जाकर केले लाया।
संयुक्त वाक्य को सरल वाक्य में बदलना

सरल से मिश्र वाक्य में परिवर्तन || सरल वाक्य को मिश्रित वाक्य में बदलना

सरल वाक्यमिश्र वाक्य
स्वावलंबी व्यक्ति सदा सुखी रहते हैं। जो व्यक्ति स्वावलंबी होते हैं , वे सदा सुखी रहते हैं।
धनी व्यक्ति हर चीज खरीद सकता है। जो व्यक्ति धनी है , वह हर चीज खरीद सकता है।
वह जूते खरीदने के लिए बाजार गया। क्योंकि उसे जूते खरीदने थे , इसलिए बाजार गया।
दंड क्षमा कराने के लिए प्रार्थना पत्र लिखो। एक ऐसा पत्र लिखो , जिसमे दंड जमा कराने के लिए प्रार्थना हो।
तुम गाड़ी रुकने के स्थान पर चले जाओ। तुम वहां चले जाओ , जहां गाड़ी रूकती है।
परिश्रमी व्यक्ति अवश्य सफल होता है। जो व्यक्ति परिश्रमी होता है , वह अवश्य सफल होता है।
सरल वाक्य को मिश्र वाक्य में बदलना

संयुक्त से मिश्र वाक्य में परिवर्तन || संयुक्त वाक्य को मिश्रित वाक्य में बदलना

संयुक्त वाक्यमिश्र वाक्य
नीरजा ने कहानी सुनाई और नमिता रो पड़ी। नीरजा ने ऐसी कहानी सुनाई कि नमिता रो पड़ी।
तुम महान हो क्योंकि सच बोलते हो।तुम इसलिए महान हो क्योंकि सच बोलते हो।
आपने कठिन परिश्रम किया और उत्तीर्ण हो गए।आप इसलिए उत्तीर्ण हो गए क्योंकि क्योंकि आपने कठिन परिश्रम किया।
मेरे पाठ्यक्रम में गोदान उपन्यास है जिसके लेखक मुंशी प्रेमचंद है। मेरे पाठ्यक्रम में गोदान नामक वह उपन्यास है जिसे मुंशी प्रेमचंद ने लिखा है।
संयुक्त वाक्य को मिश्र वाक्य में बदलना

मिश्र से सरल वाक्य में परिवर्तन || मिश्र वाक्य को सरल वाक्य में बदलना

मिश्र वाक्यसरल वाक्य
रोगी ने ज्योंही दवाई पी , उसे उल्टी हो गयी। रोगी को दवाई पीते ही उल्टी हो गई।
मुझे बताओ कि तुम्हारे भाई का परीक्षा परिणाम कैसा रहा ? मुझे अपने भाई के परीक्षा परिणाम के विषय में बताओ।
वह मुझसे कहता है कि आओ। वह मुझे आने के लिए कहता है।
यह वही बच्चा है, जिसे बैल ने मारा था। यही बैल से आहत बच्चा है।
उसने कहा कि मैं परिश्रमी हूं। उसने स्वयं को परिश्रमी कहा।
क्योंकि वह अंधेरे में पढ़ता रहा, इसलिए अपनी आंखें गवा बैठा। अंधेरे में पढ़ते रहने के कारण वह अपनी आंखें गवा बैठा।
मिश्र वाक्य को सरल वाक्य में बदलना

मिश्रित वाक्य को संयुक्त वाक्य में बदलना | मिश्र वाक्य से संयुक्त वाक्य में परिवर्तन

मिश्र वाक्यसंयुक्त वाक्य
सुषमा इसलिए स्कूल नहीं गई क्योंकि वह बीमार है। सुषमा बीमार है इसलिए स्कूल नहीं गई।
यदि आप उससे मिलना चाहते हैं तो द्वार पर प्रतीक्षा करें। आप उससे मिलना चाहते हैं इसलिए द्वार पर प्रतीक्षा करें।
मेरे पिताजी वे हैं जो पलंग पर लेटे हैं।वे मेरे पिताजी हैं और पलंग पर लेटे हैं।
जो विद्यार्थी परिश्रमी होता वह अवश्य सफल होता है। विद्यार्थी परिश्रमी होता है तो अवश्य सफल होता है।
मिश्र वाक्य को संयुक्त वाक्य में बदलना

क्रिया विशेषण उपवाक्य के भेद,उपवाक्य के भेद Class 10,उपवाक्य examples,आश्रित उपवाक्य की परिभाषा,upvakya in hindi,upvakya ke prakar,आश्रित उपवाक्य क्या है,उपवाक्य का अर्थ,आश्रित उपवाक्य किसे कहते हैं,आश्रित उपवाक्य का अर्थ,प्रधान उपवाक्य के उदाहरण,upvakya in hindi,upvakya ke prakar,उपवाक्य कितने प्रकार के होते हैं,उपवाक्य के कितने भेद होते हैं,क्रिया विशेषण उपवाक्य के भेद,प्रधान उपवाक्य और आश्रित उपवाक्य,आश्रित उपवाक्य किसे कहते हैं,वाक्य और उपवाक्य में अंतर,उपवाक्य कितने प्रकार के होते हैं,प्रधान उपवाक्य के उदाहरण,आश्रित उपवाक्य का अर्थ,प्रधान उपवाक्य का अर्थ,upvakya in hindi,upvakya ke prakar,उपवाक्य के भेद,Vakya parivartan in hindi,

वाक्य परिवर्तन कीजिए,वाक्य परिवर्तन की दिशाएँ,वाक्य के परिवर्तन – हिंदी में नियम,निर्देशानुसार वाक्य परिवर्तन,अर्थ के आधार पर वाक्य परिवर्तन,निम्नलिखित वाक्यों को निर्देशानुसार परिवर्तित कीजिए,सरल वाक्य के 20 उदाहरण,वाक्य परिवर्तन किसे कहते हैं,वाक्य में परिवर्तन,वाक्य परिवर्तन exercises,वाक्य परिवर्तन कीजिए,वाक्य परिवर्तन Class 10,हिंदी में वाक्य के परिवर्तन,

ये भी पढ़ें-  हास्य रस की परिभाषा और उदाहरण | hasya ras in hindi | हास्य रस के उदाहरण

अर्थ के आधार पर वाक्य परिवर्तन,रचना के आधार पर वाक्य परिवर्तन, सरल वाक्य से संयुक्त वाक्य बनाना,vakya parivartan in hindi, संयुक्त वाक्य को सरल वाक्य में बदलना, सरल वाक्य को मिश्रित वाक्य में बदलना, संयुक्त वाक्य से मिश्र वाक्य बनाना, सरल वाक्य का संयुक्त वाक्य में परिवर्तन, ,vakya parivartan in hindi,

उपवाक्य के प्रकार || उपवाक्य कितने प्रकार के होते हैं | उपवाक्य के भेद

उपवाक्य तीन प्रकार के होते हैं
(1) संज्ञा उपवाक्य
(2) विशेषण उपवाक्य
(3) क्रिया विशेषण उपवाक्य

संज्ञा उपवाक्य

जो उपवाक्य प्रधान वाक्य की किसी संज्ञा या संज्ञा-पदबंध के स्थान पर प्रयुक्त हुआ हो, उसे संज्ञा उपवाक्य कहते हैं।

जैसे-
राम ने कहा कि हम लड़ाई नहीं चाहते ।

यहाँ ‘हम लड़ाई नहीं चाहते उपवाक्य ‘राम ने कहा’ उपवाक्य के कर्म के रूप में प्रयुक्त हुआ है। अतः यह संज्ञा उपवाक्य है।

संज्ञा उपवाक्य के अन्य उदाहरण-

(1) मैंने देखा कि कुछ लोग मेरी ओर बढ़े आ रहे थे।
(2) मैंने निश्चय किया कि मुझे विज्ञान-मेला देखने के लिए अवश्य जाना है।
(3) संदीप ने देखा कि एक साँप रेंगता हुआ घास में छिप गया।

संज्ञा उपवाक्य की पहचान

सामान्य रूप से संज्ञा उपवाक्य ‘कि’ से आरंभ होते हैं।

विशेषण उपवाक्य

जो आश्रित उपवाक्य प्रधान उपवाक्य की किसी संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताता है, उसे विशेषण उपवाक्य कहते हैं।

जैसे-

(क) यह वही आदमी है, जिसने कल चोरी की थी।
(ख) जो मेहनत करता है, उसे अवश्य सफलता मिलती है।

उपर्युक्त वाक्यों में ‘जिसने कल चोरी की थी’ और ‘जो मेहनत करता है’ ऐसे आश्रित उपवाक्य हैं, जो क्रमशः आदमी’ संज्ञा तथा ‘उसे’ सर्वनाम की विशेषताएँ बताते हैं।

ये भी पढ़ें-  भ्रांतिमान अलंकार - परिभाषा,उदाहरण | bhrantiman alankar in hindi | भ्रांतिमान अलंकार के उदाहरण

विशेषण उपवाक्य के अन्य उदाहरण

(क) ऐसा कोई नहीं है जो कुश्ती में खली को जीत सके।
(ख) जो विद्यार्थी समय गँवाते हैं, वे एक दिन बहुत पछताते हैं।
(ग) जो लोग दूसरों के साथ मीठा बोलते हैं, उन्हें सब प्यार करते हैं।
(घ) जो वीर और साहसी होते हैं, वे अपने प्राणों की भी चिंता नहीं करते।

विशेषण उपवाक्य की पहचान

विशेषण उपवाक्य का प्रारंभ सर्वनाम ‘जो’ अथवा इसके किसी रूप (यथा-जिसने, जिसे, जिससे, जिनको, जिनके लिए आदि) से होता है।

क्रियाविशेषण उपवाक्य

जिसे आश्रित उपवाक्य का प्रयोग क्रियाविशेषण की भाँति किया जाता है। अर्थात् जो आश्रित उपवाक्य प्रधान उपवाक्यकी क्रिया की विशेषता बताता है, उसे क्रियाविशेषण उपवाक्य कहते हैं।

जैसे-

(क) जब तुम स्टेशन पर पहुँचे, तब मैं घर से चला।
(ख) यदि बोलना नहीं आता, तो चुप रहना चाहिए।

उपर्युक्त वाक्यों में मुख्य उपवाक्यों की क्रियाओं (चलना और चुप रहना) की विशेषताएँ (समय और शर्त ) बता रहे हैं, अतः ये क्रियाविशेषण उपवाक्य हैं।

क्रियाविशेषण उपवाक्य के भेद

(i) कालसूचक उपवाक्य

जब प्रशांत मेरे पास आया, तब लगभग पाँच बजे थे।
जब मैं घर पहुँचा तब वर्षा हो रही थी।
ज्यों ही मैं स्कूल से बाहर आया, खेल आरंभ हो गया।

पहचान-

ज्यों ही, जब आदि से आरंभ होने वाले वाक्य कालवाचक क्रियाविशेषण उपवाक्य होते हैं।

(ii) स्थानवाचक उपवाक्य

वह गोरा लड़का जहाँ खड़ा है, वहाँ बड़ी धूप है।
वहाँ इस वर्ष अकाल पड़ सकता है, जहाँ वर्षा नहीं हुई।

पहचान-

जहाँ, जिधर, जिस जगह आदि क्रियाविशेषणों वाले उपवाक्य आश्रित उपवाक्य होते हैं।

(iii) रीतिवाचक उपवाक्य

वह ऐसे अटक-अटक कर बोल रहा है, जैसे उसके मुँह में घाव है।
आपको वैसे करना चाहिए जैसे मैं कहता हूँ।
बच्चे वैसे करते हैं जैसे उन्हें सिखाया जाता है।

पहचान –

जैसा, जिस तरह, जैसे आदि क्रियाविशेषणों वाले उपवाक्य आश्रित उपवाक्य होते हैं।

(iv) परिमाणवाचक उपवाक्य

वह उतना ही थकेगा, जितना अधिक दौड़ेगा ।
उसने जितना परिश्रम किया, उतना ही अच्छा परिणाम मिला।
जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, वैसे-वैसे धूप ।

पहचान –

जितना, जितनी, जैसे-जैसे आदि क्रियाविशेषणों वाले उपवाक्य आश्रित उपवाक्य होते हैं।

(v) परिणाम अथवा हेतुसूचक उपवाक्य

यदि वर्षा अच्छी होती, तो उपज बढ़ जाती।
वह जरूर परिश्रम करेगा ताकि अच्छे अंक ले सके।
वह इसलिए आएगा ताकि आपसे बात कर सके ।

पहचान-

यदि,यद्यपि,ताकि से आरम्भ होने वाले उपवाक्य आश्रित उपवाक्य होते हैं।

वाक्य का परिवर्तन | उपवाक्य के प्रकार | vakya parivartan in hindi से जुड़े परीक्षा उपयोगी प्रश्न

प्रश्न-1- अर्थ के आधार पर वाक्य कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर- 8

प्रश्न-2- रचना के आधार पर वाक्य कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर- 3

प्रश्न-3- वाक्य के कितने भाग होते हैं?
उत्तर- 2 – उद्देश्य और विधेय

प्रश्न-4- वाक्यों में प्रयुक्त शब्द क्या कहलाते हैं?
उत्तर- पद

प्रश्न-5- उपवाक्य के कितने प्रकार होते हैं?
उत्तर- 3

👉 सम्पूर्ण हिंदी व्याकरण पढ़िये टच करके

» भाषा » बोली » लिपि » वर्ण » स्वर » व्यंजन » शब्द » वाक्य » वाक्य शुद्धि » संज्ञा » लिंग » वचन » कारक » सर्वनाम » विशेषण » क्रिया » काल » वाच्य » क्रिया विशेषण » सम्बंधबोधक अव्यय » समुच्चयबोधक अव्यय » विस्मयादिबोधक अव्यय » निपात » विराम चिन्ह » उपसर्ग » प्रत्यय » संधि » समास » रस » अलंकार » छंद » विलोम शब्द » तत्सम तत्भव शब्द » पर्यायवाची शब्द » शुद्ध अशुद्ध शब्द » विदेशी शब्द » वाक्यांश के लिए एक शब्द » समानोच्चरित शब्द » मुहावरे » लोकोक्ति » पत्र » निबंध

👉 टच करके बाल मनोविज्ञान चैप्टर वाइज पढ़िये

यूपीटेट हिंदी सिलेबस विस्तार से समझिए कहाँ से आते है प्रश्न

हमारे चैनल को सब्सक्राइब करके हमसे जुड़िये और पढ़िये

https://www.youtube.com/channel/UCybBX_v6s9-o8-3CItfA7Vg

आशा है दोस्तों आपको यह टॉपिक वाक्य का परिवर्तन | उपवाक्य के प्रकार | vakya parivartan in hindi पढ़कर पसन्द आया होगा। इस टॉपिक से जुड़ी सारी समस्याएं आपकी खत्म हो गयी होगी। और जरूर अपने इस टॉपिक से बहुत कुछ नया प्राप्त किया होगा।

हमें कमेंट करके जरूर बताये की आपको पढ़कर कैसा लगा।हम आपके लिए हिंदी के समस्त टॉपिक लाएंगे।

दोस्तों वाक्य का परिवर्तन | उपवाक्य के प्रकार | vakya parivartan in hindi को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिए।

Tags- क्रिया विशेषण उपवाक्य के भेद,उपवाक्य के भेद Class 10,उपवाक्य examples,आश्रित उपवाक्य की परिभाषा,upvakya in hindi,upvakya ke prakar,आश्रित उपवाक्य क्या है,उपवाक्य का अर्थ,आश्रित उपवाक्य किसे कहते हैं,आश्रित उपवाक्य का अर्थ,प्रधान उपवाक्य के उदाहरण,upvakya in hindi,upvakya ke prakar,उपवाक्य कितने प्रकार के होते हैं,उपवाक्य के कितने भेद होते हैं,क्रिया विशेषण उपवाक्य के भेद,प्रधान उपवाक्य और आश्रित उपवाक्य,आश्रित उपवाक्य किसे कहते हैं,वाक्य और उपवाक्य में अंतर,उपवाक्य कितने प्रकार के होते हैं,प्रधान उपवाक्य के उदाहरण,आश्रित उपवाक्य का अर्थ,प्रधान उपवाक्य का अर्थ,upvakya in hindi,upvakya ke prakar,उपवाक्य के भेद,

Leave a Comment