निकट दृष्टि दोष और दूर दृष्टि दोष में अंतर || difference between myopia and hypermetropia

दोस्तों आज हम आपके लिए आंखों के दृष्टि दोष से सम्बंधित निकट दृष्टि दोष और दूर दृष्टि दोष में अंतर लेके आये है। Hindiamrit.com आज आपको निकट दृष्टि दोष किसे कहते है,निकट दृष्टि दोष में कौन सा लेंस प्रयोग होता है,निकट दृष्टि दोष के कारण,निकट दृष्टि दोष का निवारण,दूर दृष्टि दोष किसे कहते है,दूर दृष्टि दोष का कारण,दूर दृष्टि दोष में कौन सा लेंस प्रयोग होता है,दूर दृष्टि दोष का निवारण आदि सभी बातों की जानकारी उपलब्ध कराएगा।

निकट दृष्टि दोष के निवारण,निकट दृष्टि दोष के उपाय लेंस,निकट दृष्टि दोष में किस लेंस का प्रयोग होता है,निकट दृष्टि दोष में कौन सा लेंस लगता है,निकट दृष्टि दोष का चित्र,निकट दृष्टि दोष दूर दृष्टि दोष क्या है, निकट दृष्टि दोष दूर करने के घरेलू उपाय,जरा दूर दृष्टि दोष,दूर दृष्टि दोष में कौन सा लेंस लगता है,जरा दूर दृष्टि दोष क्या है,दृष्टि दोष क्या है परिभाषा,निकट दृष्टि दोष के निवारण,निकट दृष्टि दोष और दूर दृष्टि दोष में अंतर,difference between myopia and hypermetropia, difference between near sightedness and long sightedness,nikat drishti dosh aur door drishti dosh me antar,

Contents

निकट दृष्टि दोष और दूर दृष्टि दोष में अंतर

दृष्टि दोष का मतलब होता है देखने में कमी होना। आंखों का काम वस्तुओं को देखना होता है और जब इसमें किसी प्रकार की कमी हो जाती है। अर्थात कभी दूर का नहीं दिखाई देता कभी पास का नहीं दिखाई देता तो इसे दृष्टि दोष कहते हैं। आंखों में कई तरह के दृष्टि दोष होते हैं जिनमें प्रमुख निकट दृष्टि दोष दूर दृष्टि दोष तथा जरा दृष्टि दोष आदि आते है। हमें निकट दृष्टि दोष और दूर दृष्टि दोष में अंतर जानने से पहले यह जान लेना चाहिए कि निकट दृष्टि दोष किसे कहते हैं, दूर दृष्टि दोष किसे कहते हैं, इनके क्या कारण हैं तथा इनका किस तरह से इलाज संभव है।

निकट दृष्टि दोष || मायोपिया || myopia || short sightedness

इस दोष में नेत्र निकट की वस्तुओं को तो स्पष्ट देख सकता है परंतु अधिक दूरी पर रखी वस्तु स्पष्ट दिखाई नहीं देती है। अर्थात नेत्र का दूर बिंदु अनंत पर न होकर कम दूरी पर आ जाता है यह दोष 10 से 16 वर्ष की आयु में होता है। अतः समंजन क्षमता पूर्ण होने के कारण नेत्र का निकट बिंदु भी सामान्य नेत्र के निकट बिंदु (25 सेंटीमीटर) से कम दूरी पर आ जाता है।

निकट दृष्टि दोष के निवारण,निकट दृष्टि दोष के उपाय लेंस,निकट दृष्टि दोष में किस लेंस का प्रयोग होता है,निकट दृष्टि दोष में कौन सा लेंस लगता है,निकट दृष्टि दोष का चित्र,निकट दृष्टि दोष दूर दृष्टि दोष क्या है,निकट दृष्टि दोष दूर करने के घरेलू उपाय,जरा दूर दृष्टि दोष,दूर दृष्टि दोष में कौन सा लेंस लगता है,जरा दूर दृष्टि दोष क्या है,दृष्टि दोष क्या है परिभाषा,निकट दृष्टि दोष के निवारण,निकट दृष्टि दोष और दूर दृष्टि दोष में अंतर,difference between myopia and hypermetropia, difference between near sightedness and long sightedness,nikat drishti dosh aur door drishti dosh me antar,
मायोपिया, myopia, निकट दृष्टि दोष,near sightedness,

निकट दृष्टि दोष के कारण || reason of myopia

(1) नेत्र लेंस की वक्रता बढ़ जाए जिससे उसकी फोकस दूरी कम हो जाए

(2) लेंस और रेटिना के बीच की दूरी बढ़ जाए अर्थात नेत्र के गोले का व्यास बढ़ जाए।

ये भी पढ़ें-  पीला फास्फोरस और लाल फास्फोरस के बीच का अंतर || difference between yellow phosphorus and red phosphorus

तब अनंत से चलने वाली किरणें नेत्र में अपवर्तन होकर बजाए रेटिना पर मिलने के रेटिना से पहले ही एक बिंदु पर मिल जाती हैं।अतः दूर पर रखी वस्तु स्पष्ट दिखाई नहीं देती है।

निकट दृष्टि दोष के उपाय

इस दोष को दूर करने के लिए एक ऐसे अवतल लेंस के चश्मे का उपयोग किया जाता है। जिससे अनंत पर रखी वस्तु से चलने वाली किरणें इस लेंस से निकलने पर नेत्र के दूर बिंदु से चली हुई प्रतीत हो तब यह किरणें नेत्र में अपवर्तन होकर रेटिना पर मिलती हैं। जहां वस्तु का स्पष्ट प्रतिबिंब बन जाता है इस प्रकार नेत्र को वस्तु स्पष्ट दिखाई देने लगती है।

दूर दृष्टि दोष || hypermetropia || long sightedness

इस दोष में नेत्र को दूर की वस्तु में तो स्पष्ट दिखाई देती हैं परंतु पास की वस्तु में स्पष्ट नहीं दिखाई देती है। अर्थात नेत्र का निकट बिंदु 25 सेंटीमीटर से अधिक दूर हो जाता है। अतः जिस मनुष्य के नेत्र में है दोष होता है।उसे पढ़ते समय पुस्तक 25 सेंटीमीटर से अधिक दूर रखनी पड़ती है।

निकट दृष्टि दोष के निवारण,निकट दृष्टि दोष के उपाय लेंस,निकट दृष्टि दोष में किस लेंस का प्रयोग होता है,निकट दृष्टि दोष में कौन सा लेंस लगता है,निकट दृष्टि दोष का चित्र,निकट दृष्टि दोष दूर दृष्टि दोष क्या है,निकट दृष्टि दोष दूर करने के घरेलू उपाय,जरा दूर दृष्टि दोष,दूर दृष्टि दोष में कौन सा लेंस लगता है,जरा दूर दृष्टि दोष क्या है,दृष्टि दोष क्या है परिभाषा,निकट दृष्टि दोष के निवारण,निकट दृष्टि दोष और दूर दृष्टि दोष में अंतर,difference between myopia and hypermetropia, difference between near sightedness and long sightedness,nikat drishti dosh aur door drishti dosh me antar,
दूर दृष्टि दोष, hypermetropia,long sightedness

दूर दृष्टि दोष का कारण || reason of hypermetropia

(1) नेत्र लेंस की वक्रता कम हो जाए जिससे उसकी फोकस दूरी बढ़ जाए।

(2) लेंस तथा रेटिना के बीच की दूरी कम हो जाए।

अर्थात नेत्र के गोले का व्यास कम हो जाए तब अनंत अथवा दूर की वस्तुएं से आने वाली समांतर किरणें नेत्र में अपवर्थी तो कर बजाय रेटिना के रेटिना के पीछे मिलती हैं

दूर दृष्टि दोष के उपाय

इस दोष को दूर करने के लिए एक ऐसे उत्तल लेंस के चश्मे का प्रयोग किया जाता है। ताकि दोषित  नेत्र से 25 सेंटीमीटर की दूरी पर रखी वस्तु चली किरणें इस लेंस से निकलने पर नेत्र के निकट बिंदु से आती हुई प्रतीत हो। तब यह  नेत्र में अपवर्तित होकर रेटिना पर मिल जाती हैं और नेत्र को वस्तु स्पष्ट दिखाई देती है।

जरा दूर दृष्टिता

आयु में वृद्धि होने के साथ-साथ मानव नेत्र की समंजन क्षमता घट जाती है। अधिकांश व्यक्तियों का निकट बिंदु दूर हट जाता है ऐसे व्यक्तियों को पास की वस्तुओं को देखने में कठिनाई होती है तथा दूर की वस्तु भी नही देख पाते इस दोष को जरा दूर दृष्टिता कहते हैं।

ये भी पढ़ें-  AC और DC में अंतर || difference between alternative current and direct current

जरा दूर दृष्टिता का कारण

यह दोष मांस पेशियों के दुर्बल होने तथा नेत्र लेंस के लचीलापन में कमी आ जाने के कारण उत्पन्न होता है।

जरा दूर दृष्टिता का उपाय

इस दोष को दूर करने के लिए द्विफोक्सी लेंस (Bi focal lenses) का प्रयोग किया जाता है। चश्मे का ऊपरी भाग अवतल लेंस होता है जो दूर की वस्तुओं को स्पष्ट देखने में सहायता करता है। नीचे का भाग उत्तल लेंस होता है। जो पास की वस्तुओं को देखने में सहायता करता है।

निकट दृष्टि दोष और दूर दृष्टि दोष में अंतर || difference between myopia and hypermetropia

निकट दृष्टि दोष (Myopia)दूर दृष्टि दोष (Hypermetropia)
इसमें व्यक्ति को दूर की वस्तुएँ धुंधली दिखती हैं।इसमें व्यक्ति को पास की वस्तुएँ धुंधली दिखती हैं।
नेत्रगोलक (Eyeball) सामान्य से अधिक लंबा हो जाता है।नेत्रगोलक सामान्य से छोटा हो जाता है।
प्रकाश की किरणें रेटिना से पहले मिल जाती हैं।प्रकाश की किरणें रेटिना के पीछे मिलती हैं।
अवतल लेंस (Concave Lens) से इस दोष को ठीक किया जाता है।उत्तल लेंस (Convex Lens) से इस दोष को ठीक किया जाता है।
यह दोष आमतौर पर बचपन या किशोरावस्था में विकसित होता है।यह अधिकतर वृद्धावस्था या बचपन में पाया जाता है।
चश्मा, कॉन्टैक्ट लेंस या LASIK सर्जरी से इसे ठीक किया जा सकता है।चश्मा, कॉन्टैक्ट लेंस या लेजर सर्जरी से इसे ठीक किया जा सकता है।
इसमें किताबें और मोबाइल स्क्रीन बिना किसी समस्या के देखी जा सकती हैं।इसमें दूर की वस्तुएँ आसानी से देखी जा सकती हैं, लेकिन पास की चीजें धुंधली दिखती हैं।
यह दोष अत्यधिक पढ़ाई, मोबाइल/कंप्यूटर के ज्यादा उपयोग या आनुवंशिक कारणों से हो सकता है।यह दोष बढ़ती उम्र, आनुवंशिक कारणों या आँखों की मांसपेशियों के कमजोर होने के कारण हो सकता है।

दूर दृष्टि दोष और निकट दृष्टि दोष में अंतर (टेबल 2)

निकट दृष्टि दोष
Myopia
दूर दृष्टि दोष
Hypermetropia
निकट की वस्तु स्पष्ट दिखाई देती है दूर की नहीं।दूर की वस्तु स्पष्ट दिखाई देती है पास की नहीं।
इस दोष में नेत्र लेंस की वक्रता बढ़ जाती है जिससे फोकस दूरी कम हो जाती है।नेत्र लेंस की वक्रता घट जाती है,जिससे फोकस दूरी बढ़ जाती है।
इस दोष में किरणें रेटिना के पहले ही प्रतिबिम्ब बना देती है।रेटिना के आगे बनाती है।
इसके उपाय में अवतल लेंस का प्रयोग किया जाता है।उत्तल लेंस का प्रयोग किया जाता है।

उपयोगी लिंक

ये भी पढ़ें-  खाद्य श्रृंखला और खाद्य जाल में अंतर || difference between food chain and food web

उत्तल और अवतल दर्पण में अंतर

उत्तल और अवतल लेंस में अंतर

अपवर्तन और परावर्तन में अंतर

मिश्रण और यौगिक में अंतर

जन्तु और पादप कोशिका में अंतर

निकट दृष्टि दोषऔर दूर दृष्टि दोष से जुड़े 20 FAQS

  1. निकट दृष्टि दोष को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?
    उत्तर: मायोपिया (Myopia)
  2. दूर दृष्टि दोष को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?
    उत्तर: हायपरमेट्रोपिया (Hypermetropia)
  3. निकट दृष्टि दोष में व्यक्ति को किस दूरी की वस्तुएँ धुंधली दिखती हैं?
    उत्तर: दूर की वस्तुएँ
  4. दूर दृष्टि दोष में व्यक्ति को किस दूरी की वस्तुएँ धुंधली दिखती हैं?
    उत्तर: पास की वस्तुएँ
  5. निकट दृष्टि दोष किस कारण से होता है?
    उत्तर: नेत्रगोलक का लंबा हो जाना या लेंस की अधिक क्षमता
  6. दूर दृष्टि दोष किस कारण से होता है?
    उत्तर: नेत्रगोलक का छोटा हो जाना या लेंस की कम क्षमता
  7. निकट दृष्टि दोष को ठीक करने के लिए कौन सा लेंस प्रयोग किया जाता है?
    उत्तर: अवतल लेंस (Concave Lens)
  8. दूर दृष्टि दोष को ठीक करने के लिए कौन सा लेंस प्रयोग किया जाता है?
    उत्तर: उत्तल लेंस (Convex Lens)
  9. निकट दृष्टि दोष में प्रकाश की किरणें कहाँ पर मिलती हैं?
    उत्तर: रेटिना से पहले
  10. दूर दृष्टि दोष में प्रकाश की किरणें कहाँ पर मिलती हैं?
    उत्तर: रेटिना के पीछे
  11. निकट दृष्टि दोष से ग्रसित व्यक्ति को क्या कठिनाई होती है?
    उत्तर: दूर की वस्तुएँ साफ नहीं दिखतीं
  12. दूर दृष्टि दोष से ग्रसित व्यक्ति को क्या कठिनाई होती है?
    उत्तर: पास की वस्तुएँ साफ नहीं दिखतीं
  13. निकट दृष्टि दोष का एक अन्य कारण क्या हो सकता है?
    उत्तर: अत्यधिक मोबाइल/कंप्यूटर स्क्रीन देखना
  14. दूर दृष्टि दोष का एक अन्य कारण क्या हो सकता है?
    उत्तर: बढ़ती उम्र के कारण लेंस की लोच कम हो जाना
  15. बच्चों में अधिकतर कौन सा दृष्टि दोष पाया जाता है?
    उत्तर: दूर दृष्टि दोष (Hypermetropia)
  16. बूढ़े लोगों में कौन सा दृष्टि दोष अधिक पाया जाता है?
    उत्तर: दूर दृष्टि दोष (Hypermetropia)
  17. निकट दृष्टि दोष को ठीक करने के लिए किस प्रकार का चश्मा दिया जाता है?
    उत्तर: अवतल लेंस वाला चश्मा
  18. दूर दृष्टि दोष को ठीक करने के लिए किस प्रकार का चश्मा दिया जाता है?
    उत्तर: उत्तल लेंस वाला चश्मा
  19. क्या निकट दृष्टि दोष लेज़र सर्जरी से ठीक किया जा सकता है?
    उत्तर: हाँ
  20. क्या दूर दृष्टि दोष केवल चश्मे से ही ठीक किया जा सकता है?
    उत्तर: नहीं, इसे कॉन्टैक्ट लेंस या सर्जरी से भी ठीक किया जा सकता है।

दोस्तों आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट करके बताएं तथा इसे शेयर करके अपने दोस्तों को भी पढ़ाएं।

Tags- निकट दृष्टि दोष के निवारण,निकट दृष्टि दोष के उपाय लेंस,निकट दृष्टि दोष में किस लेंस का प्रयोग होता है,निकट दृष्टि दोष में कौन सा लेंस लगता है,निकट दृष्टि दोष का चित्र,निकट दृष्टि दोष दूर दृष्टि दोष क्या है, निकट दृष्टि दोष दूर करने के घरेलू उपाय,जरा दूर दृष्टि दोष,दूर दृष्टि दोष में कौन सा लेंस लगता है,जरा दूर दृष्टि दोष क्या है,दृष्टि दोष क्या है परिभाषा,निकट दृष्टि दोष के निवारण,निकट दृष्टि दोष और दूर दृष्टि दोष में अंतर,difference between myopia and hypermetropia, difference between near sightedness and long sightedness,nikat drishti dosh aur door drishti dosh me antar,

Leave a Comment